{"_id":"67476d5b3e081a043500bc94","slug":"bjp-asked-in-writing-for-the-names-of-those-who-committed-graffiti-chandigarh-news-c-16-pkl1010-572199-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: भाजपा ने भितरघात करने वालों के नाम लिखित में मांगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: भाजपा ने भितरघात करने वालों के नाम लिखित में मांगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंत्री, विधायक और हारे उम्मीदवार पार्टी अध्यक्ष को भेजेंगे अपनी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भितरघात करने वाले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं पर भाजपा ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पार्टी ने अपने सभी मंत्री, विधायकों और हारे उम्मीदवारों से भितरघात करने वाले कार्यकर्ताओं के नाम लिखित में मांगे हैं। नाम सामने आने पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से जवाब लिया जाएगा और उसी आधार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
भाजपा ने विधानसभा चुनाव में 89 उम्मीदवार खड़े किए थे, जिनमें से 48 उम्मीदवार जीते और 41 चुनाव हार गए। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों भाजपा की पंचकूला में दो दिवसीय बैठक हुई। बैठक में हारे उम्मीदवारों व आगामी रणनीति को लेकर चर्चा हुई थी। पहले दिन चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में हारे उम्मीदवारों ने अपनी बात रखी। इस दौरान कई उम्मीदवारों ने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चुनाव के दौरान साथ नहीं दिया। खुलकर भितरघात किया। टिकट मिलते ही कइयों के सुर बदल गए थे। मीटिंगों से किनारा कर लेते थे। इससे चुनाव में काफी फर्क पड़ा। कई विधायकों ने भी नेताओं द्वारा विश्वासघात करने की बात रखी थी। उसके बाद भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने सभी मंत्रियों, विधायकों और हारे उम्मीदवारों से अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में भितरघात करने वाले नेताओं के नाम लिखित में देने को कहा है। बुधवार को कई विधायकों व मंत्रियों ने अपनी-अपनी रिपोर्ट भिजवा दी है। अब देखना होगा कि पार्टी इन रिपोर्ट पर क्या कार्रवाई करती है। हालांकि लोकसभा चुनाव के दौरान भी भितरघात का मुद्दा उठा। उस दौरान कुछ पदाधिकारियों को साइड लाइन भी किया गया था। अब देखना होगा कि पार्टी किस स्तर पर कार्रवाई करती है।