फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP appoints social media in charges in Haryana

Haryana News: चुनावी मोड पर भाजपा, सोशल मीडिया पर होगी सक्रिय, जिला प्रभारी नियुक्त

Sun, 15 Jan 2023 10:34 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 15 Jan 2023 10:34 PM IST
सार

संजय शर्मा ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ से विचार-विमर्श के बाद टीम घोषित की गई है। पूरी उम्मीद है कि नए पदाधिकारी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के ध्येय मंत्र अपना सर्वोत्तम दीजिए और दूसरों से सर्वोत्तम लीजिए की भावना के अनुसार काम कर विभाग के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। 

विज्ञापन
BJP appoints social media in charges in Haryana
फाइल फोटो। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा भाजपा 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सोशल मीडिया पर और सक्रिय होगी। पार्टी ने इसके लिए लोकसभा और जिला प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। भाजपा सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश प्रमुख डॉ. संजय शर्मा ने कार्य के सुचारू संचालन के लिए रविवार को अपनी टीम घोषित कर दी। ये नियुक्तियां तुरंत प्रभाव से लागू होंगी।

विज्ञापन


प्रदेश सह-प्रमुख रामबीर भाटी गुरुग्राम व फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी होंगे। तरुण शर्मा (सोनीपत लोकसभा व व्हाट्सएप वर्टिकल), एनके शर्मा (रोहतक व भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र), मलकीयत सिंह (करनाल व कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र), संदीप आजाद (हिसार व सिरसा लोकसभा क्षेत्र, इंस्टाग्राम वर्टिकल), दीपक ओबरॉय (अंबाला लोकसभा क्षेत्र), विकास चोपड़ा (फेसबुक वर्टिकल), सुमित वोहरा (ट्विटर वर्टिकल) और विक्रम शर्मा (कू, यूट्यूब वर्टिकल) के प्रभारी होंगे।
विज्ञापन


संजीव सैनी (अंबाला), सुनील डावर (भिवानी), भुनेश गोयल (चरखी दादरी), जगदीप मोंगा (फतेहाबाद), अनिल कैरों (हिसार), आकेश नेहरा (झज्जर), पुरुषोतम आर्य (जींद), ललित शर्मा (कैथल), बब्बू मंजूरा (करनाल), राकेश यादव (महेंद्रगढ़), मनोज छोक्कर (नूंह), आकाश जाटव (पलवल), अभिषेक कौशिक (पंचकूला), इंजीनियर रविंद्र रावल भलौर (पानीपत), नीरू भारद्वाज (रेवाड़ी), आशा शर्मा (रोहतक), राजेंद्र रेणु (सिरसा), जगवीर जैन (सोनीपत), विपिन साहनी यमुनानगर के जिला प्रभारी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय शर्मा ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ से विचार-विमर्श के बाद टीम घोषित की गई है। पूरी उम्मीद है कि नए पदाधिकारी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के ध्येय मंत्र अपना सर्वोत्तम दीजिए और दूसरों से सर्वोत्तम लीजिए की भावना के अनुसार काम कर विभाग के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed