{"_id":"6138553bbe936b4de9619e85","slug":"bjp-appointed-union-minister-gajendra-singh-shekhawat-as-incharge-of-punjab-for-upcoming-assembly-election-2022","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव 2022: भाजपा ने जारी की चुनाव प्रभारियों की सूची, पंजाब का काम संभालेंगे गजेंद्र शेखावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव 2022: भाजपा ने जारी की चुनाव प्रभारियों की सूची, पंजाब का काम संभालेंगे गजेंद्र शेखावत
Wed, 08 Sep 2021 11:48 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:48 AM IST
सार
2022 में पंजाब में होने वाले चुनाव के लिए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को पंजाब का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
केंद्रीय जल मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में 2022 की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में भाजपा जुट गई है। बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तीन केंद्रीय मंत्री और एक सांसद को राज्य में चुनाव का जिम्मा सौंप दिया है। केंद्रीय स्तर पर हुई घोषणा के तहत केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पंजाब चुनाव में नेतृत्व करेंगे।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी केंद्रीय स्तर पर पार्टी पदाधिकारियों को चुनाव वाले राज्यों में प्राथमिकता के आधार पर काम कराने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद पंजाब में भी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय स्तर पर विशेष ध्यान दिया गया है।
राज्य के चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ केंद्रीय आवास और शहरी और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी, केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री मीनक्षी लेखी और सांसद विनोद चावड़ा को सह प्रभारी घोषित किया गया है। पंजाब में भारतीय जनता पार्टी के लिए यह पहला ऐसा मौका होगा जिसमें पार्टी लंबे समय से सहयोगी रही शिरोमणि अकाली दल के बिना विधानसभा चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
पार्टी का दावा-सभी 117 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव
किसान आंदोलन के लगातार विरोध के बीच 2022 में होने वाले विधानसभा भाजपा के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होने वाले हैं। हालांकि भाजपा के नेता यह दावा करते आ रहे हैं कि पार्टी सभी 117 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी और अकेले ही चुनाव में जीत सुनिश्चित करेगी।