फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP announces Gejja Ram Valmiki as its candidate from Fatehgarh Sahib Lok Sabha seat

Punjab: भाजपा ने फतेहगढ़ साहिब से गेजा राम वाल्मीकि को दिया टिकट, सभी उम्मीदवार घोषित

Fri, 10 May 2024 04:51 PM IST
निवेदिता वर्मा एएनआई, चंडीगढ़
एएनआई, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 10 May 2024 04:51 PM IST
सार

गेजा राम वाल्मीकि पंजाब राज सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष हैं और वे सेंट्रल वाल्मिकी सभा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। 

विज्ञापन
BJP announces Gejja Ram Valmiki as its candidate from Fatehgarh Sahib Lok Sabha seat
गेजा राम वाल्मीकि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ने फतेहगढ़ साहिब से गेजा राम वाल्मीकि को चुनावी मैदान में उतारा है। इसी के साथ भाजपा ने पंजाब में पहली बार सभी 13 सीटों पर लोकसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। बिना गठबंधन के भाजपा पहली बार पंजाब में चुनाव लड़ने जा रही है।

विज्ञापन


गेजा राम वाल्मीकि पंजाब राज सफाई कर्मचारी कमीशन के चेयरमैन हैं। इसके अलावा केंद्रीय वाल्मीकि सभा भारत के राष्ट्रीय प्रधान हैं। वह वाल्मीकि समाज में अच्छी पकड़ रखते हैं और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी माने जाते हैं। बताया जा रहा है फतेहगढ़ साहिब से उन्हें टिकट देने के पीछे कैप्टन ने गेजा राम वाल्मीकि की सिफारिश की है। टिकट घोषित होने से पहले से ही वह फतेहगढ़ सीट पर चुनाव प्रचार कर रहे थे। इसके अलावा वह लुधियाना, जालंधर और अन्य सीटों पर भी चुनाव प्रचार कर रहे थे।
विज्ञापन


भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से जब फतेहगढ़ साहिब सीट पर प्रत्याशी घाेषित किए जाने की बात सामने आई, तब उनके नाम पर काफी मंथन किया गया। पंजाब में वह लंबे समय से काॅन्ट्रैक्ट पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों के हकों को राज्य एवं केंद्र सरकार के समक्ष उठाते आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed