{"_id":"629a3677ffaa54476022edbe","slug":"bjp-and-jjp-announced-candidates-for-city-council-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Civic Polls: भाजपा और जजपा ने नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए घोषित किए उम्मीदवार, देखें सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Civic Polls: भाजपा और जजपा ने नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए घोषित किए उम्मीदवार, देखें सूची
Fri, 03 Jun 2022 10:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 03 Jun 2022 10:24 PM IST
सार
जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह चुनाव मजबूती के साथ बीजेपी-जेजेपी गठबंधन लड़ेगा।
विज्ञापन
मनोहर लाल और दुष्यंत चौटाला
- फोटो : PTI (File Photo)
विस्तार
हरियाणा भाजपा ने 19 जून को नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए होने चुनाव के मद्देनजर 14 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। कालका सीट पर सामान्य वर्ग के कृष्ण लांबा, कैथल सीट पर महिला सामान्य वर्ग की सुरभि गर्ग, गोहाना सामान्य सीट पर रजनी विरमानी, जींद सीट पर महिला सामान्य वर्ग की अनुराधा सैनी, फतेहाबाद में एससी वर्ग के राजेंद्र खींची को टिकट दिया गया है।
विज्ञापन
हांसी में सामान्य सीट पर मीनू सेठी, दादरी में सामान्य सीट पर बख्शी सैनी, भिवानी सीट पर महिला सामान्य वर्ग की प्रीति मान, बहादुरगढ़ सीट पर सामान्य वर्ग की सरोज बाला राठी, झज्जर सामान्य सीट पर जिले सिंह सैनी, नारनौल सीट पर सामान्य वर्ग की महिला संगीता यादव, सोहना सीट पर एससी महिला वर्ग की अंजू देवी जाटव, होडल सीट पर राखी व पलवल में एससी वर्ग के लिए आरक्षित सीट पर डॉ. यशपाल को उम्मीदवार बनाया गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी उम्मीदवारों को चुनाव के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
जेजेपी ने चार नगरपरिषदों में घोषित किए उम्मीदवार
जननायक जनता पार्टी ने नगर निकाय चुनाव को लेकर चेयरमैन पद के लिए चार नगर परिषदों में उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। नरवाना में छवि बंसल, नूंह में संजय मनोचा, टोहाना में रमेश चंद्र गोयल और मंडी डबवाली में प्रवीण सोनी को उम्मीदवार घोषित किया गया है। जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह चुनाव मजबूती के साथ बीजेपी-जेजेपी गठबंधन लड़ेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी मेहनती कार्यकर्ता गठबंधन प्रत्याशियों के लिए प्रचार करके सभी 46 नगर परिषदों व नगरपालिकाओं में गठबंधन की जीत का परचम लहराएंगे।