फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP Amit Shah Rally in Jind, Haryana

हरियाणा: जींद में आज गरजेंगे अमित शाह

Sat, 16 Aug 2014 04:21 PM IST
डिजीटल टीम/अमर उजाला, जींद
डिजीटल टीम/अमर उजाला, जींद Updated Sat, 16 Aug 2014 04:21 PM IST
विज्ञापन
BJP Amit Shah Rally in Jind, Haryana

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में रैली कर विधानसभा की चुनावी मुहिम का शंखनाद कर चुके भाजपा अध्यक्ष आज जींद में रैली करेंगे। अमित शाह की महेंद्रगढ़ रैली से उत्साहित भाजपाइयों को जींद रैली से भी बहुत उम्मीदें हैं। स्वतंत्रता दिवस के ठीक अगले दिन जींद की धरती पर होने वाली इस रैली में कांग्रेस के कद्दावर नेता बीरेंद्र सिंह भाजपा में शामिल होंगे।

विज्ञापन


उनके साथ भी कुछ वर्तमान विधायक और पूर्व मंत्री भाजपा में शामिल होने के संकेत मिले हैं। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व पर उंगली उठाते रहे बीरेंद्र सिंह को अपना कद दिखाने के लिए यह स्वर्णिम अवसर होगा। कांग्रेस के टिकट पर अंबाला संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले राजकुमार वाल्मीकि का भाजपा में शामिल होना पार्टी को झटका दे गया है।
विज्ञापन


हालांकि वाल्मीकि अंबाला से अपनी सीट नहीं निकाल सके, लेकिन उन्होंने अपनी हार का ठीकरा कांग्रेस की गुटबाजी पर फोड़ा था। उन्होंने कहा था कि कुमारी सैलजा पूरे चुनाव में उनके प्रचार के लिए ही नहीं पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

जितेंद्र मलिक भी भाजपा में हुए शामिल

BJP Amit Shah Rally in Jind, Haryana

उधर, सोनीपत से पूर्व सांसद जितेंद्र मलिक ने इस बार लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा ही नहीं जताई थी। उनके अचानक भाजपा में शामिल होने से पार्टी को सोनीपत में भी मजबूती मिलेगी।

गौरतलब है कि इससे पहले महेंद्रगढ़ रैली में शाह ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और इनेलो नेताओं पर निशाना साधा। शाह ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस और हुड्डा का टाइम खत्म हो गया है।

उन्होंने प्रदेश की चारों दिशाओं में प्रचार के लिए चार विजय संकल्प यात्राओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में दो इनेलो विधायकों और कांग्रेस के प्रो. छत्रपाल सिंह समेत 42 लोगों ने भाजपा का दामन थामा।

शाह ने करीब 30 मिनट के भाषण में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला को निशाने पर लिया। शाह ने कहा कि हुड्डा के सत्ता में आते ही प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ता है और चौटाला राज में गुंडागर्दी। अब हुड्डा के जाने का समय आ गया है।

कांग्रेस मुक्त और भाजपा युक्त बनाएंगे देश

BJP Amit Shah Rally in Jind, Haryana

कांग्रेस राज में बिगड़ी कानून व्यवस्था और व्याप्त भ्रष्टाचार से लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में पूरे देश को कांग्रेस मुक्त और भाजपा युक्त बनाना है। शाह ने कहा कि किसानों के हितों को देखते हुए भाजपा की केंद्र सरकार ने डब्ल्यूटीओ के साथ यूपीए सरकार के अनुबंध को खारिज कर दिया है।

कांग्रेस नेताओं द्वारा मोदी सरकार के 60 दिनों का हिसाब मांगने पर उन्होंने कहा कि पांच साल बाद हम घोषणापत्र में किए सारे वादों को पूरा करके जनता के बीच में होंगे।

इसस पहले बृहस्पतिवार को रैली में पहुंचने पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास शर्मा ने पगड़ी पहनाकर और शाल भेंटकर अमित शाह का स्वागत किया।

हजकां को गठबंधन धर्म निभाने का पूरा मौका

BJP Amit Shah Rally in Jind, Haryana

विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन पर शाह ने कहा कि वे गठबंधन का पूरा सम्मान करते हैं। मंच से शाह ने कहा कि प्रदेश में हमारा हजकां के साथ गठबंधन है और हम इसे जारी रखना चाहते हैं। गठबंधन जनता की भावनाओं के अनुरूप ही होगा। इस मुद्दे पर हजकां के साथ चर्चा करेंगे और उन्हें पूरा मौका देंगे।

जनता से ऊपर न तो भाजपा है और न ही दूसरा दल। इसलिए हजकां को हरियाणा की जनता की भावनाओं की कद्र करनी होगी। जनता की भावनाओं को नहीं समझा गया तो भाजपा सभी 90 सीटों पर चुनाव लडे़गी।

शाह ने कहा कि एक समय था जब हरियाणा दूध और दही के लिए जाना जाता था। पिछले 10 साल में कांग्रेस के घोटालेबाज नेताओं ने प्रदेश की छवि धूमिल की है।

शाह ने कहा कि ऐसे नेताओं से पीछा छुड़ाने के लिए भाजपा ही एकमात्र विकल्प है। घोटालों की लिस्ट जनता को दिखाते हुए शाह ने बताया कि हरियाणा में इतने घोटाले हुए हैं कि उन्हें पढ़ने में ही एक सप्ताह का समय लग सकता है।

कांग्रेस राज में भ्रष्टाचार, इनेलो राज में गुंडागर्दी

BJP Amit Shah Rally in Jind, Haryana

शाह ने कहा कि कांग्रेस के 10 साल के शासनकाल में प्रदेश में विकास नहीं विनाश ही हुआ है। हर जिले में जमीन घोटाले हुए और मुख्यमंत्री हुड्डा ने दिल्ली में बैठे पार्टी के लोगों को खुश करने के लिए किसानों की जमीन नीलाम कर दी।

इनेलो राज में गुंडागर्दी से लोग परेशान रहते हैं। लोग दोनों ही पार्टियों का शासन देख चुके हैं, भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी खत्म करने के लिए भाजपा ही एकमात्र विकल्प है। इस मौके पर रैली में केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह, वीके सिंह, कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा प्रभारी जगदीश मुखी, कैप्टन अभिमन्यु, ओमप्रकाश धनखड़, प्रो. गणेशी लाल आदि भाजपा नेता मौजूद रहे।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि पार्टी में दिल्ली दरबार सीएम नहीं बनाता। सीएम की गद्दी पर जनता ही बैठाती है और जनता ही उतारती है।

हुड्डा और इनेलो नेताओं पर निशाना

BJP Amit Shah Rally in Jind, Haryana

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बृहस्पतिवार को अनाज मंडी में विजय संकल्प रैली के साथ हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का श्रीगणेश कर दिया। शाह ने रैली में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और इनेलो नेताओं पर निशाना साधा।

शाह ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस और हुड्डा का टाइम खत्म हो गया है। उन्होंने प्रदेश की चारों दिशाओं में प्रचार के लिए चार विजय संकल्प यात्राओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में दो इनेलो विधायकों और कांग्रेस के प्रो. छत्रपाल सिंह समेत 42 लोगों ने भाजपा का दामन थामा।

शाह ने करीब 30 मिनट के भाषण में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला को निशाने पर लिया। शाह ने कहा कि हुड्डा के सत्ता में आते ही प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ता है और चौटाला राज में गुंडागर्दी। अब हुड्डा के जाने का समय आ गया है।

भाजपा की नजर मुख्यमंत्री की सीट पर

BJP Amit Shah Rally in Jind, Haryana

हरियाणा में बीते विधानसभा चुनाव में हाशिये पर रहने वाली भाजपा की उम्मीदें अचानक दोगुनी हो गई हैं। मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद और राज्य में लोकसभा चुनाव में आशातीत सफलता के बाद अब भाजपा को हरियाणा के मुख्यमंत्री की सीट दिखाई दे रही है।

इस समय हरियाणा विधानसभा में भाजपा के दो विधायक, अनिल विज और कविता जैन हैं। जबकि कृष्णपाल गुर्जर सांसद बनने के बाद इस्तीफा दे चुके हैं। शाह की कोशिश है कि  केंद्र में भाजपा को मजबूती दिलवाने केबाद अब हरियाणा फतेह किया जाए।

अहीरवाल क्षेत्र से फूंका चुनावी बिगुल

BJP Amit Shah Rally in Jind, Haryana

प्रधानमंत्री मोदी की तर्ज पर अहीरवाल से चुनाव का बिगुल बजा कर अमित शाह ने बड़ा सियासी धमाल किया है। मोदी ने पहली रैली रेवाड़ी से की थी।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अमित शाह ने वीरवार को महेंद्रगढ़ से चुनावी शंखनाद किया है। इस दौरान उन्होंने हरियाणा के दलितों के जख्मों पर भी मरहम लगाने का काम किया।

हरियाणा भाजपा को उम्मीद थी कि इस रैली में अमित शाह भाजपा- हजकां गठबंधन को लेकर स्थिति स्पष्ट कर देंगे। लेकिन उन्होंने यह गेंद कुलदीप के पाले में सरका दी है। शाह ने इशारों में ही गठबंधन तोड़ जाने का ठीकरा भी कुलदीप के सिर पर फोड़ा दिया।

विपक्ष में सेंध से गरमाई सूबे की राजनीत‌ि

BJP Amit Shah Rally in Jind, Haryana

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने हरियाणा की राजनीति की पिच पर ओपनिंग में ही गुगली डाल कांग्रेस और इनेलो के कई बड़े नेताओं को भाजपा में शामिल करा विपक्ष में सेंध लगा दी है। शाह की इस गुगली ने दूसरे दलों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पहली रैली में बड़े नेताओं के भाजपा में शामिल होने से सूबे की सियासत गरमा गई है।

महेंद्रगढ़ में शाह की रैली को सफल बनाकर भाजपा ने दक्षिण हरियाणा में अपने बढ़ रहे जनाधार के संकेत दे दिए हैं। इस रैली के लिए लंबे समय से हरियाणा के अलावा दिल्ली में होमवर्क चल रहा था।

राज्य के नेताओं का लगातार दिल्ली में अमित शाह के साथ संपर्क करवाया जा रहा था। हालांकि भाजपा ने अमित शाह की मौजूदगी में वीरवार की रैली में अपना पहला दांव खेला है। अभी कई और खुलासे होने बाकी है।

अब बीरेंद्र की रैली पर नजर, भाजपा मजबूत

BJP Amit Shah Rally in Jind, Haryana

अमित शाह की महेंद्रगढ़ रैली से उत्साहित भाजपाइयों को जींद रैली से भी बहुत उम्मीदें हैं। स्वतंत्रता दिवस के ठीक अगले दिन जींद की धरती पर होने वाली इस रैली में कांग्रेस के कद्दावर नेता बीरेंद्र सिंह भाजपा में शामिल होंगे। उनके साथ भी कुछ वर्तमान विधायक और पूर्व मंत्री भाजपा में शामिल होने के संकेत मिले हैं। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व पर उंगली उठाते रहे बीरेंद्र सिंह को अपना कद दिखाने के लिए यह स्वर्णिम अवसर होगा।

कांग्रेस के टिकट पर अंबाला संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले राजकुमार वाल्मीकि का भाजपा में शामिल होना पार्टी को झटका दे गया है। हालांकि वाल्मीकि अंबाला से अपनी सीट नहीं निकाल सके, लेकिन उन्होंने अपनी हार का ठीकरा कांग्रेस की गुटबाजी पर फोड़ा था। उन्होंने कहा था कि कुमारी सैलजा पूरे चुनाव में उनके प्रचार के लिए ही नहीं पहुंची।

उधर, सोनीपत से पूर्व सांसद जितेंद्र मलिक ने इस बार लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा ही नहीं जताई थी। उनके अचानक भाजपा में शामिल होने से पार्टी को सोनीपत में भी मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed