{"_id":"8783a651f344445cd7e24e4c097f8ba2","slug":"bjp-akali-leader-victory-in-chandigarh-byelection-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड-10 उपचुनाव में अकाली-भाजपा की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड-10 उपचुनाव में अकाली-भाजपा की जीत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 03 Mar 2015 10:51 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में वार्ड-10 के उपचुनाव में भाजपा-अकाली गठबंधन का पलड़ा भारी रहा। पार्टी उम्मीदवार हरदीप सिंह ने चुनाव जीता। उन्होंने बहुत बड़े अंतर से यह जीत हासिल की।
विज्ञापन
चुनाव में हरदीप सिंह को 7664 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस के भूपेंद्र को 2714 वोट मिले। हरदीप सिंह ने भूपेंद्र सिंह को 4995 वोटों से हराया।
चुनाव होने के पहले से ही दोनों ही दलों के नेता अपने उम्मीदवार की जीत का दावा कर रहे थे। रविवार को हुए उपचुनाव में 43.67 प्रतिशत मतदान हुआ था।
मालूम हो कि अकाली पार्षद मलकीयत सिंह के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव हुआ था।