फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bitcoin scam mastermind has no bail, next hearing on 28th

बिटक्वाइन घोटाले के मास्टरमाइंड को जमानत नहीं, अगली सुनवाई 28 को

Tue, 20 Oct 2020 01:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Bitcoin scam mastermind has no bail, next hearing on 28th
चंडीगढ़। शहर के व्यापारियों से करोड़ों के बिटक्वाइन घोटाले के मामले में दिल्ली निवासी मास्टरमाइंड दुष्यंत सभ्रवाल की जमानत याचिका पर सोमवार को फैसला नहीं हो सका। अगली सुनवाई 28 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन

बीते 15 अक्तूबर को पुलिस ने जिला अदालत में अपना जवाब दाखिल किया था। इसमें पुलिस ने दुष्यंत सभ्रवाल को जमानत नहीं दिए जाने की अपील की थी। पुलिस ने कहा है कि आरोपी पिछले दो साल से फरार चल था। उसके खिलाफ चालान भी पेश नहीं हुआ है। जमानत मिलने पर आरोपी सुबूतों और गवाहों से छेड़छाड़ कर सकता है।
विज्ञापन

बता दें कि बीते सितंबर महीने में दुष्यंत सभ्रवाल को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था। दुष्यंत की ओर से पेश वकील सिद्धार्थ ने याचिका दायर कर दलील दी थी कि दुष्यंत को फंसाया गया है। दुष्यंत का नाम एफआईआर में दर्ज नहीं है। अब तक की जांच सीआरपीसी की धाराओं के तहत नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि सेक्टर-49 निवासी गौरव की शिकायत पर साल 2018 में धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोप था कि गौरव के जरिये शहर के कई बड़े उद्योगपतियों ने अपना पैसा दुष्यंत के पास इन्वेस्ट किया था। उन्हें कहा गया था कि डेढ़ साल बाद उन्हें तीन गुना ज्यादा रुपये मिलेंगे, लेकिन जब पैसे देने का समय आया तो बिटक्वाइन की कीमत बढ़ चुकी थी। आरोपी ने तय वायदे के मुताबिक जब पैसा नहीं दिया तो मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed