{"_id":"5f8c988a8ebc3e9b874edbd9","slug":"bisoudi-sent-shooter-at-the-behest-of-gangster-lawrence-chandigarh-news-pkl3914199123","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा खुलासाः सोनू शाह को मारने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इशारे पर राजू बिसौदी ने भेजे थे शूटर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बड़ा खुलासाः सोनू शाह को मारने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इशारे पर राजू बिसौदी ने भेजे थे शूटर
Mon, 19 Oct 2020 11:29 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 11:29 AM IST
विज्ञापन
राजू बसौदी गैंगस्टर
- फोटो : अमर उजाला
यूटी पुलिस क्राइम ब्रांच गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी राजू बिसौदी को प्रॉपर्टी डीलर सोनू शाह हत्याकांड में पूछताछ के लिए तीन दिन के प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। सूत्रों के अनुसार, राजू बिसौदी ने पूछताछ में क्राइम ब्रांच को बताया कि लॉरेंस बिश्नोई के इशारे पर प्रॉपर्टी डीलर सोनू शाह की हत्या करवाई गई थी। इसके लिए उसने शूटर मुहैया कराए थे। सोनू शाह उनके हर काम में टांग अड़ाता था। इस वजह से उसकी हत्या कराई। सोमवार को बिसौदी का तीन दिन का प्रोडक्शन वारंट पूरा होने पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर जेल भेजा जाएगा।
बता दें कि 28 सितंबर 2019 को दोपहर के समय सोनू शाह अपने साथियों जोगिंदर और परविंदर के साथ बुड़ैल स्थित दफ्तर में बैठा था। इस दौरान तीन युवक अंदर घुसे और ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। हमले में सोनू के सिर और सीने पर 10 गोलियां लगीं, जबकि जोगिंदर और परविंदर उर्फ रोमी को एक-एक गोली लगी। वारदात के करीब एक घंटे बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने फेसबुक पर सोनू की हत्या की जिम्मेदारी ली थी, जबकि इसके अगले ही दिन लॉरेंस गैंग के राजू बिसौदी ने भी हत्या की जिम्मेदारी ले ली थी।
क्राइम ब्रांच ने हत्यारों को पनाह देने वाले होटल मैनेजर धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, शूटर मंजीत, शुभम प्रजापति उर्फ बिगनी और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की गई थी। राजू बिसौदी पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा गया था।