फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bishambar Valmiki took charge Baba Sahebs picture was placed in place of Rao Inderjit

Chandigarh News: बिशंबर वाल्मीकि ने संभाला कार्यभार, राव इंद्रजीत की जगह लगाई बाबा साहेब की तस्वीर

Thu, 21 Mar 2024 01:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Bishambar Valmiki took charge Baba Sahebs picture was placed in place of Rao Inderjit
-पांच केबिनेट मंत्रियों को पुराने कार्यालय और नयों को दिए नए ऑफिस
विज्ञापन

-पूर्व उप मुख्यमंत्री का कार्यालय कमल गुप्ता को हुआ अलाॅट
-पूर्व गृह मंत्री अनिल विज के दफ्तर में बैठेंगी सीमा त्रिखा


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में पिछले एक सप्ताह में हुए बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के बाद अब नेताओं को भूमिका बदल गई है। जजपा से गठबंधन तोड़ने के बाद नए मंत्रिमंडल में शामिल नए मंत्रियों को कार्यालय अलाॅट कर दिए गए। मनोहर सरकार-2 में कैबिनेट मंत्री रहे पांच मंत्रियों के पास पुराने कार्यालय ही रहेंगे, जबकि अन्य मंत्रियों को अलग-अलग तल पर ऑफिस दिए हैं। खास बात ये है कि बवानीखेड़ा के विधायक से राज्यमंत्री बने बिशंबर वाल्मीकि ने बुधवार को आठवें तल पर मिले कार्यालय कमरा नंबर 43-सी में पहुंच कार्यभार संभाला। साथ ही यहां पर लगी राव इंद्रजीत की तस्वीर हटवाकर बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर की तस्वीर लगवाई है। आठवें तल पर स्थित यह कार्यालय ओपी यादव के पास था और वह राव के पक्के समर्थक हैं। जबकि बिशंबर वाल्मीकि अनुसूचित जाति से आते हैं और बाबा साहेब का अपना आदर्श मानते हैं।
आंवटन के मुताबिक ज्यादातर मंत्रियों को आठवीं मंजिल पर ही कार्यालय आवंटित किए गए हैं। कैबिनेट मंत्री डाॅ. कमल को पांचवीं मंजिल पर पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का कार्यालय नंबर-40 दिया गया है, जबकि सुभाष सुधा नौवीं मंजिल पर पूर्व मंत्री संदीप सिंह के कार्यालय कमरा नंबर-30 से अपना विभाग चलाएंगे। वहीं, पूर्व गृह मंत्री अनिल विज के ऑफिस में राज्यमंत्री सीमा त्रिखा बैठेंगी, उन्हें 32 नंबर कमरा अलाॅट किया गया है। इसके साथ ही छठी मंजिल पर पूर्व पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली का दफ्तर कमरा नंबर 40-बी राज्यमंत्री असीम गोयल को आवंटित किया गया है। आठवीं मंजिल पर पूर्व श्रममंत्री अनूप धानक का ऑफिस कमरा नंबर-47 अब राज्यमंत्री महिपाल ढांडा संभालेंगे। इसी प्रकार, राज्यमंत्री संजय सिंह को 43-ए कमरा नंबर अलाॅट किया गया है। पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा के दफ्तर कमरा नंबर-31 में राज्यमंत्री अभय यादव बैठेंगे।
विज्ञापन


बाक्स

पांच मंत्रियों को पुराने दफ्तर अलाॅट

मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ शपथ लेने वाले पांच कैबिनेट मंत्रियों के पास पुराने दफ्तर ही रहेंगे। कंवरपाल गुर्जर का दफ्तर आठवीं मंजिल पर कमरा नंबर-34 ही रहेगा। जबकि कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा भी आठवीं मंजिल पर पुराने कार्यालय कमरा नंबर-49 में ही बैठेंगे। रणजीत चौटाला का दफ्तर कमरा नंबर-39 में ही चलेगा। इसके साथ ही बनवारी लाल भी अपना दफ्तर कमरा नंबर-24 से ही चलगाएंगे। वहीं कैबिनेट मंत्री जयप्रकाश दलाल के पास छठी मंजिल पर पुराना दफ्तर ही रहेगा। वे कमरा नंबर-42 से ही कामकाज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स
बधाई देने पहुंच रहे समर्थक
कार्यालय अलाॅट होते ही राज्यमंत्री संजय सिंह और बिशंबर वाल्मीकि अपने कार्यालय पहुंचे। कार्यालय में उनके समर्थकों ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया और मिठाई खिलाकर बधाई भी दी। अहम पहलू यह भी है कि दोनों मंत्रियों ने कामकाज भी शुरू कर दिया। समर्थकों से संबंधित काम को लेकर अधिकारियों को फोन भी किए। हालांकि, अभी तक मंत्रियों को विभाग नहीं मिल पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed