फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Biscuit Fruit Jam Cake

बिस्किट-फ्रूट जैम केक

Tue, 05 Nov 2013 03:59 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 05 Nov 2013 03:59 PM IST
विज्ञापन
Biscuit Fruit Jam Cake
सीमा सिदवानी, चंडीगढ़
विज्ञापन


सेलिब्रेशन का मौका हो और केक हो तो मजा ही आ जाये। अगर केक अपने हाथों से बनाने का मौका मिले तो पसंदीदा केक बनाने की ख्वाहिश भी पूरी हो जाती है। बिस्किट-फ्रूट जैम केक घर पर ही बनाया जा सकता है। कैसे, आइये जानते हैं सीमा जी से।

सामग्री-
चार छोटे पैकेट क्रीम वाले बिस्कुट
आधा गिलास दूध
एक चम्मच इनो
दो चम्मच चीनी
आधा चम्मच चाकलेट पाउडर
सजाने के लिए फू्रट और जैम्स की गोलियां।

विधि-
क्रीम वाले बिस्कुट, चाकलेट पाउडर, आधा गिलास दूध और चीनी को मिक्सर ग्राइंडर में पीस लें।
सब मिक्स होने के बाद इसमें इनो पाउडर मिलाएं।
फिर एक माइक्रोवेव ओवन वाला बाउल लेकर उसमें ग्रीसिंग (तेल फैलाकर) करके सारी सामग्री फैला लें।   
बाउल को पांच मिनट के लिए ओवन में रखें।
बाउल बाहर निकालकर उसके अंदर चाकू डालकर चेक कर लें कि पका है या नहीं।
अगर चाकू के साथ केक चिपक रहा है तो दो मिनट के लिए फिर से केक ओवन में रख दें
अगर केक चाकू के साथ नहींं चिपक रहा तो समझें कि केक बन गया है।
अब इस पर भिन्न-भिन्न आकृतियों में फल (सेब, केला, चैरी) काटकर सेंटर में सजा दें और चारों तरफ जैम्स लगाकर आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed