फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   birender singh asked, why congress jealous from pm modi suit

तीखा वार: कांग्रेसियों! ′पीएम मोदी के सूट से जलन क्यों′

Wed, 03 Jun 2015 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 03 Jun 2015 09:17 AM IST
विज्ञापन
birender singh asked, why congress jealous from pm modi suit

चाय बेचने वाला यदि महंगे कपडे़ पहन लेता है तो जुर्म है क्या? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 लाख के सूट पर कांग्रेसियों को जलन क्यों हो रही है। कबीर जयंती समारोह में पहुंचे केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री बीरेंद्र सिंह रंग में दिखे। पीएम मोदी के सूट को लेकर कांग्रेसियों की टिप्पणी का उन्होंने हरियाणवी लहजे में जवाब दिया।

विज्ञापन


कहा, कांग्रेसी अपना विवेक खो चुके हैं। उन्हें मेरी घड़ी भी कांग्रेसियों को महंगी भी नजर आने लगी है। यहां के गोहाना अड्डा पर जयंती समारोह में बीरेंद्र सिंह ने संत कबीर के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस दो फाड़ हो गई है। एक विधायकों की और दूसरी कार्यकर्ताओं की पार्टी बन गई है।
विज्ञापन


कांग्रेस आला कमान पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि अपने बेटे की जमीन बचाने के लिए प्रदेश की अनदेखी की गई। भूमि अधिग्रहण बिल में संशोधन करना जरूरी था। यह संशोधन कर भाजपा ने अच्छा काम किया है। इस बिल को लेकर यदि किसी को माफी मांगनी चाहिए तो कांग्रेस को।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा सिर्फ हमारे फैसले बदल रही: हुड्डा

birender singh asked, why congress jealous from pm modi suit

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड़्डा ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि सरकार इन दिनों सिर्फ हमारे फैसलों को पलट रही है उसका अपना कोई दृष्टिकोण नहीं है। पुलिस भर्ती में दो सेमी. कद बढ़ाकर युवाओं के साथ मजाक किया गया है। यह बातें पूर्व सीएम ने मंगलवार को पूर्व मंत्री सतपाल सिंह के आवास पर कहीं।

कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी पर उन्होंने कहा कि पार्टी में किसी प्रकार की कोई फूट नहीं है। सब मिलकर पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश सरकार को छह माह का समय दिया था, इस समयावधि में सरकार के विफल होने पर कांग्रेस ने कंडेला से 31 मई से राज्यव्यापी जनसंपर्क अभियान शुरू किया है।

भाजपा ने झूठ के सहारे सत्ता हथियाई है। उसने अपने चुनावी घोषणा पत्र में 154 वायदे किए थे और आज तक एक भी पूरा नहीं हुआ। चरखी दादरी को जिला बनाने के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि अब इसके लिए साढे़ चार साल और इंतजार करना पडे़गा।

ट्रिब्युनल कर्मचारी हित में नहीं
हुड्डा ने कहा कि कर्मचारियों की समस्या के लिए ट्रिब्युनल का गठन उचित नहीं है। इससे कर्मचारियों को न्याय मिलने में ज्यादा देरी होगी। उन्होंने कहा कि सोमनाथ कंबोज के बेटे को नौकरी देने के फैसले को कांग्रेस सरकार ने ही मुहर लगाई थी। कांग्रेस सरकार ने गेस्ट टीचर्स की नौकरी बचाए रखी लेकिन अब भाजपा सरकार गेस्ट टीचर को नियमित करने के अपने वायदे से मुकर रही है।

अपने कर्मों का फल भुगतेंगे हुड्डा: कैप्टन अभिमन्यु

birender singh asked, why congress jealous from pm modi suit

प्रदेश के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर तंज कसते हुए कहा है कि हुड्डा अपने कर्मों का फल खुद भुगतेंगे। दस साल तक उन्होंने जनता और प्रदेश के साथ जो किया है उसे याद कर खुद तय कर लें कि उनकी जगह कहां होनी चाहिए। जिसने जैसा कर्म किया उसे वैसा ही भोगना पड़ेगा। अब वह जनता के बीच जाएंगे तो उन्हें प्रायश्चित करने का मौका मिलेगा।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा को कंडेला तथा जींद की याद सत्ता से बाहर होने के बाद ही क्यों आई है। दस साल तक कहां रहे। अब उन्हें मौका मिला है तो जनता के बीच जाएं। गांव जाकर देखें कि वहां क्या हालात हैं। उन्होंने कहा कि गीता में भी लिखा है हम सभी को अपने कर्मों का फल भोगना पड़ेगा। चाहे वह कोई राजनेता हो या राजनीतिक पार्टी। उनके कर्मों का फल उनके सामने आएगा।

पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा की ओर से कंडेला में भाजपा की ओर से उनको जेल भेजने के सवाल के जवाब में वित्तमंत्री ने कहा कि अपने दस साल के कार्यों को याद कर वह खुद आंकलन कर लें कि उनकी जगह कहां होनी चाहिए। अपना भविष्य खुद तय कर लें। संत कबीर छात्रावास में आयोजित कार्यक्रम में अभिमन्यु ने कहा कि सूटबूट की सरकार बताने वालों को गरीब के बेटे का सूट हजम नहीं हो रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि हर गरीब सूट वाला बन जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed