फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bird flu in chandigarh: entry ban in Sukhna Lake

पर्यटक ध्यान दें! सुखना लेक पर एंट्री बैन है

Fri, 19 Dec 2014 05:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 19 Dec 2014 05:46 PM IST
विज्ञापन
Bird flu in chandigarh: entry ban in Sukhna Lake

बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद चंडीगढ़ की सुखना लेक पर पुलिस का पहरा लगा पर्यटकों के लिए एंट्री बैन कर दी गई है। अब इसका सीधा असर चंडीगढ़ के पर्यटन पर पड़ सकता है। चंडीगढ़ हिमाचल, हरियाणा और पंजाब का गेटवे है।

विज्ञापन


इन राज्यों में आने जाने वाले यात्री चंडीगढ़ में अवश्य अपना समय गुजारते हैं। बर्ड फ्लू के कारण पर्यटक कुछ समय के लिए विमुख भी हो सकते हैं।

फिलहाल सुखना पर पर्यटकों के साथ जागिंग पर भी बैन लगा दिया गया है। चंडीगढ़ प्रशासन के अगले आदेश तक यहां चंडीगढ़ पुलिस का पहरा रहेगा।

सुखना लेक जाने वाले सभी रास्तों को पांच सौ मीटर की दूरी से ही बेरीकेड्स लगाकर सील कर दिया गया है। यहां आम लोगों का आना जाना प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसका सीधा असर चंडीगढ़ के पर्यटन पर पड़ा है।

विज्ञापन

रोजाना 2 हजार से ज्यादा पर्यटक पहुंचते हैं

Bird flu in chandigarh: entry ban in Sukhna Lake

जम्मू कश्मीर, हिमाचल, पंजाब और हरियाणा में सैर सपाटे के लिए आने वाले पर्यटक सिटी ब्यूटीफुल का भी नजारा लेते हैं। चंडीगढ़ के इस आकर्षण को देखने के लिए रोजाना दो हजार से ज्यादा पर्यटक पहुंचते हैं।

ऐसे ही पर्यटक वीरवार को भी सुखना लेक पर पहुंचे उनको मायूस वापस लौटना पड़ा। जम्मू कश्मीर से आए नजीर अहमद ने कहा कि वह अपने रिश्तेदार का इलाज करवाने के लिए आए और वीरवार को सुखना लेक पर सैर करने के लिए पहुंचे। यहां पहुंचकर उनको बर्ड फ्लू की जानकारी मिली।

उनके साथ ही आए जावेद अहमद ने कहा कि चंडीगढ़ की सुखना लेक को देखने की काफी इच्छा थी पर जब ऐसा मौका आया तो लेक ही बंद कर दी गई। गुजरात के रहने वाले हार्दिक और श्रेया का परिवार मनाली के बाद चंडीगढ़ में सुखना लेक को देखने पहुंचा तो उनको उल्टे पांव लौटना पड़ा। मुंबई के रहने वाले महेश कोठारी और सीमा भी चंडीगढ़ की सुखना लेक से मायूस होकर लौट गए।

पार्किंग वालों की छुट्टी
सुखना लेक पर पार्किंग कर्मचारी ऋषि शुक्ला ने कहा कि पार्किंग में रोजाना करीब तीन सौ कार और साढ़े तीन सौ स्कूटर पार्क होते थे। वीरवार को यहां सन्नाटा छाया रहा। उन्होंने कहा कि ऐसा मंजर उन्होंने पहली बार देखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed