फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bird flu : 3700 Chickens killed and pressed into the ground in Panchkula

बर्ड फ्लू : पंचकूला में 3700 मुर्गियों को मारकर दबाया, जींद के गांव में मरे मिले हजारों मुर्गे

Sun, 10 Jan 2021 10:37 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला/जींद/करनाल/महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला/जींद/करनाल/महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 10 Jan 2021 10:37 AM IST
विज्ञापन
Bird flu : 3700 Chickens killed and pressed into the ground in Panchkula
रायपुररानी के गांव खेड़ी स्थित पोल्ट्री फार्म में मौजूद रैपिड रिस्पांस टीम। - फोटो : अमर उजाला

पंचकूला में दो पोल्ट्री फार्म की 3700 मुर्गियों को मारकर जमीन में दबाया गया। जींद-सफीदों रोड पर गांव बहादुरगढ़ के पास सड़क किनारे हजारों मरे हुए मुर्गे मिले। करनाल के नेवल स्थित कमांडो कॉम्प्लेक्स में भी पांच बगुले मृत मिले। मुर्गों के सैंपल लैब में भेजे जाएंगे, जबकि बगुलों के सैंपल भेज दिए गए हैं। 

विज्ञापन


रायपुररानी-बरवाला पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू के लक्षण पाए जाने पर शनिवार को प्रशासन की रैपिड एक्शन की टीम ने 3700 मुर्गियों को मारकर गड्ढे में दबा दिया। इन टीमों ने सिद्धार्थ पोल्ट्री में एक हजार और नेचर पोल्ट्री में 2700 मुर्गियों को मारा। पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों को दबाने के लिए जेसीबी से गहरी खुदाई करवाई गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


यह काम बेहद सावधानी के साथ किया गया और दबाते समय हर प्रकार की सावधानी बरती गई। यह ऑपरेशन अभी दो दिन और चलेगा। जींद के गांव बहादुरगढ़ के पास मरे हुए मुर्गे कोई फेंक गया। इस बारे में वीडियो वायरल होने के बाद पशुपालन विभाग हरकत में आया और जांच शुरू की। सैंपल लेकर लैब भेजे जाएंगे। 

मरे हुए मुर्गों को सुरक्षा के साथ दफनाया जाएगा। वहीं, करनाल के नेवल स्थित कमांडो कॉम्प्लेक्स में पांच बगुले मृत मिलने की सूचना पर वन्य जीव एवं पशु पालन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूरे परिसर में दवाई का छिड़काव किया गया। जांच पड़ताल के बाद एहतियातन मृत पशुओं के सैंपल जालंधर आरडीडी लैब भेजा गया है। 

इससे पहले भी पशुपालन विभाग की ओर से करनाल जिले से 21 सैंपल लिए गए थे, जिनकी रिपोर्ट का अभी अधिकारियों को इंतजार है। महेंद्रगढ़ में भी पशुपालन विभाग की टीम ने शनिवार को अलग-अलग क्षेत्रों से सैंपल लिए। सोमवार सुबह इन सैंपलों को जालंधर भेजा जाएगा।

गुरुग्राम में तैयार हुई रैपिड रिस्पांस टीम
गुरुग्राम में बर्ड फ्लू के फैलाव को रोकने के लिए रैपिड रिस्पांस टीम तैयार की गई है। राहत की बात है कि अभी तक जिले में किसी भी पक्षी में फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, मृत मिले पक्षियों में से दो के नमूने जांच के लिए जालंधर भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट अभी नहीं मिली है।

गुरुग्राम के सेक्टर-52 स्थिति ताऊ देवीलाल बायोडायावर्सिटी पार्क में एक मृत कौआ मिला। अब तक जिले में 10 से भी ज्यादा मृत पक्षी मिल चुके हैं। सतर्कता बरतते हुए वन विभाग ने सुल्तानपुर झील पर लोगों के प्रवेश को पूरी तरह वर्जित कर दिया है। वहीं ताऊ देवीलाल बायोडायवर्सिटी पार्क को भी जीएमडीए ने बंद कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed