{"_id":"57cd78cc4f1c1b81273171fc","slug":"bikram-singh-majithia-attacks-on-aam-aadmi-party","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"‘आप’ के खिलाफ मजीठिया के कड़वे बोल, पार्टी को बताया गंदगी का ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘आप’ के खिलाफ मजीठिया के कड़वे बोल, पार्टी को बताया गंदगी का ढेर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Mon, 05 Sep 2016 07:25 PM IST
विज्ञापन
बिक्रमजीत सिंह मजीठिया
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के माल और लोक संपर्क मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी गंदगी का ढेर बन गई है। पंजाब भेजे गए दिल्ली के आप नेताओं के खिलाफ लगातार हो रहे खुलासे इसका सबूत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आप कनवीनर अरविंद केजरीवाल ने अपने निजी हितों के लिए सभी का इस्तेमाल किया है। मजीठिया सोमवार को मजीठा के वार्ड नंबर 4 और 10 में विकास कार्यों के लिए 80 लाख का चेक देने आए थे।
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते समय मजीठिया ने कहा कि सुच्चा सिंह छोटेपुर और दिल्ली के आप विधायक कर्नल दविंदर सहरावत ने पजाब गए दिल्ली के नेताओ के प्रति किए गए खुलासे ने यह स्पष्ट कर दिया है कि केजरीवाल ने कैसे नेताओं को संरक्षण देते हैं। उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी गंदगी का ढेर बन गई है। उन्होंने कहा कि यदि एक -दो नेता बुरे होने तो बंदा यह समझ कर चुप हो जाता है कि चलो तालाब में एक-दो मछलियों गंदी होती हैं पर यहां तो सारा तालाब ही गंदगी के साथ भरा पड़ा है। आए दिन आप के नेता, विधायक, मंत्री अपनी करतूतों कारण मीडिया की चर्चा में रहते हैं।

'केजरीवाल ने निजी हितों के लिए सभी का किया इस्तेमाल'
पंजाब के मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया
- फोटो : अमर उजाला
हाल ही में आम आदमी पार्टी की तरफ से पंजाब के लगाए गए कनवीनर गुरप्रीत सिंह घुग्गी और केजरीवाल के पंजाब दौरों के बारे में पूछे जाने पर मजीठिया ने कहा कि केजरीवाल की वास्तविकता लोगों सामने आ चुकी है। वह अब पंजाबियों को मूर्ख नहीं बना सकेंगे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने पहले जन आंदोलन में समाजसेवी अन्ना हजारे को राजसी और संकुचित इच्छा की पूर्ति के लिए इस्तेमाल किया।
इसके बाद प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव को इस्तेमाल करने के बाद पार्टी से बाहर कर दिया। इसके बाद में डा. धर्मवीर गांधी, हरिंदर सिंह खालसा, शिखर और सुच्चा सिंह छोटेपुर आदि को अपनी संकुचित राजसी हितों के लिए इस्तेमाल किया. अब बारी गुरप्रीत सिंह घुग्गी की भी आ गई है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल फूट डालो और राज करो की नीति पर चल रहे हैं। पंजाबी इस नीति को कामयाब नहीं होने देंगे।