फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bike riding youths snatched earrings and chain of two women, one woman injured

Chandigarh News: बाइक सवार युवकों ने दो महिलाओं की बालियां व चेन झपटी, एक महिला जख्मी

Thu, 10 Apr 2025 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youths snatched earrings and chain of two women, one woman injured
लांडरां/बनूड़। गांव दुराली में बाइक सवार दो झपटमारों ने रेलवे ब्रिज के पास सैर कर रही दो महिलाओं के कानों से सोने की बालियां और सोने की चेन झपट ली। इसके बाद वह उनको घायल करके भाग गए। गांव दुराली के डाॅक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि सतविंदर कौर और लखवीर सिंह की पत्नी लखवीर कौर सैर करने के लिए रेलवे ब्रिज के पास शाम करीब सवा 3 बजे सैर कर रही थीं। तभी उक्त झपटमार आए और सतविंदर कौर से बालियां मांगी तो उन्होंने निकालकर दे दीं, लखवीर काैर ने अपनी बालियां देने से मना कर दिया तो झपटकारों ने उनके साथ मारपीट की और कानों की बालियां और सोने की चेन झपटकर भाग गए। इससे उनके कान कटने से खून निकलने लगा। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि यहां नशेड़ियों की बढ़ती संख्या को रोकने के लिए पुलिस को गश्त करनी चाहिए। नशे की लत पूरी करने के लिए नशेड़ी झपटकार स्नैचिंग की वारदात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed