{"_id":"6964119dec5b4dad5e0a27d8","slug":"bike-rider-student-killed-friend-injured-after-being-hit-by-innova-car-chandigarh-news-c-16-pkl1049-920865-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: इनोवा कार की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत, दोस्त घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: इनोवा कार की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत, दोस्त घायल
विज्ञापन
चंडीगढ़। सारंगपुर स्थित एनएमआईएमएस यूनिवर्सिटी के पास इनोवा कार की टक्कर से बाइक सवार एक छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। सारंगपुर थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खुड्डा लाहौरा कॉलोनी नंबर-2 निवासी 19 वर्षीय सागर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एनएमआईएमएस यूनिवर्सिटी में बीटेक का छात्र है। 7 जनवरी दोपहर करीब 12 बजे वह अपने दोस्त अभिनव शर्मा के साथ बाइक पर यूनिवर्सिटी से सेक्टर-15 की ओर जा रहा था। बाइक अभिनव चला रहा था और सागर पीछे बैठा था।
यूनिवर्सिटी से कुछ दूरी पर एक काले रंग की इनोवा कार चालक ने बिना इंडिकेटर दिए अचानक दाईं ओर मोड़ लिया, जिससे बाइक उससे टकरा गई। टक्कर में दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक घायलों को सेक्टर-16 अस्पताल ले गया, जहां से अभिनव को पीजीआई रेफर किया गया। इलाज के दौरान पीजीआई में अभिनव की मौत हो गई। पुलिस ने चंडीगढ़ नंबर की इनोवा के चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद