फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bike rider dies in Hulomajra collision with truck

हल्लोमाजरा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sun, 01 Nov 2020 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in Hulomajra collision with truck
चंडीगढ़। हल्लोमाजरा चौक स्थित स्लिप रोड के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान रायपुरखुर्द निवासी वरिंदर कुमार (42) के रूप में हुई है। इंडस्ट्रियल थाना पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर निवासी ट्रक चालक ज्ञानचंद्र (49) के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। हादसा शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे का है।
विज्ञापन

बताया गया कि वरिंदर रायपुर खुर्द में परिवार समेत रहता था। वह इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 स्थित एक फैक्टरी में सुपरवाइजर का काम करता था। ड्यूटी से छुट्टी के बाद वह बाइक पर घर लौट रहा था। हल्लोमाजरा स्लिप रोड के पास पहुंचा तो ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह बुरी तरह जख्मी हो गया। शोरशराबे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वरिंदर को जीएमसीएच-32 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। कोविड -19 की रिपोर्ट आने के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पकड़े गए आरोपी चालक को पुलिस ने बाद में जमानत पर छोड़ दिया। बता दें कि पिछले तीन दिनों में चंडीगढ़ में चौथी सड़क हादसे में मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed