{"_id":"6920d0ec98e4dbe5d902788c","slug":"bike-rider-and-parking-attendant-clash-video-goes-viral-chandigarh-news-c-16-1-pkl1005-877689-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: बाइक सवार और पार्किंग कर्मचारी भिड़े, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: बाइक सवार और पार्किंग कर्मचारी भिड़े, वीडियो वायरल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। सेक्टर-17 में नगर निगम कार्यालय के सामने पार्किंग शुल्क को लेकर हुए विवाद में दो युवकों और पार्किंग कर्मचारियों के बीच जमकर हाथापाई हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पार्किंग कर्मचारी और दो युवक लात-घूंसे, रॉड और हेलमेट से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद बाइक सवारों से अतिरिक्त शुल्क मांगने पर शुरू हुआ। दोनों पक्षों में बहस कुछ ही मिनटों में हाथापाई में बदल गई। झगड़ा सड़क तक फैल गया लेकिन मौके पर मौजूद लोग हस्तक्षेप करने के बजाय तमाशबीन बने रहे। सेक्टर-17 थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है और अब तक किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई।