फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bike rally in Chandigarh Convoy of 1200 bikers Military Literature Fest

मिलिट्री लिटरेचर फेस्ट: चंडीगढ़ की सड़कों पर निकला 1200 बाइकर्स का काफिला, सुपर बाइक्स राइडर्स ने दिखाया जोश

Sun, 17 Nov 2024 01:20 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 17 Nov 2024 01:20 PM IST
सार

चंडीगढ़ में हर साल मिलिट्री लिटरेचर फेस्टवल का आयोजन किया जाता है। देश के सम्मान और रक्षा के लिए जान की बाजी लगाने वाले वीर सैनिकों की बहादुरी से जुड़े किस्सों को ताजा किया जाता है। 

विज्ञापन
Bike rally in Chandigarh Convoy of 1200 bikers Military Literature Fest
शहर की सड़कों से गुजरते बाइक राइडर्स। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में रविवार को 1200 बाइकर्स का काफिला जैसे ही सड़कों पर निकला तो हर कोई इन्हें देखता रह गया। इन बाइकर्स के पास अधिकांश सुपर बाइक्स थी। जिनमें हार्ले डेविडसन, बुलेट और अन्य स्पोर्ट्स बाइक भी थी। यह बाइकर्स जहां-जहां से गुजरे वहां लोग इन्हें देखने के लिए रुक जाते थे। 
विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें कि शहर में मिलिट्री लिटरेचर फेस्ट रविवार से शुरू हो गया है। मिलिट्री लिटरेचर फेस्ट की शुरुआत में रविवार को बाइकर्स रैली निकाली गई। इस रैली में लगभग 1200 बाइकर्स शामिल हुए थे। यह रैली चंडीगढ़ क्लब से शुरू हुई है शहर के विभिन्न सैक्टरों से होते हुए पंचकूला के चंडीमंदिर तक पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन




इस रैली की खास बात यह रही कि बाइकर्स में पुरुष ही नहीं बल्कि महिला राइडर्स भी शामिल थीं। रैली के दौरान शहर की कुछ हिस्सों में ट्रैफिक जाम की समस्या भी हुई। हालांकि रविवार को छुट्टी होने की वजह से सड़कों पर ट्रैफिक कम था। इस वजह से बाइकर्स और अन्य लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई।




चंडीगढ़ में हर साल मिलिट्री लिटरेचर फेस्टवल का आयोजन किया जाता है। देश के सम्मान और रक्षा के लिए जान की बाजी लगाने वाले वीर सैनिकों की बहादुरी से जुड़े किस्सों को ताजा किया जाता है। इस बार भी दो  दो दिवसीय मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल-2024 का शुभारंभ होने जा रहा है।



मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल सोसाइटी की तरफ से करवाए जाने वाले मिलिट्री लिट फेस्ट में देशभर से आए तीनों सेनाओं से जुड़े सैनिकों, अधिकारियों और परमवीर चक्र विजेताओं से आम लोगों को मिलने और करीब से सुनने का मौका मिलेगा।



सेना से जुड़े विभिन्न एक्सपर्ट से मिलने का मिलेगा अवसर
मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल सोसायटी के अनुसार फेस्टिवल में युवाओं को देश की सेना के इतिहास के बारे में बहुत कुछ जानने का मौका मिलेगा। मिलिट्री लिटरेचर के साथ ही यहां पर पंजाबी कल्चर से लेकर सेना से जुड़े विभिन्न एक्सपर्ट से मिलने का अवसर मिलेगा। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed