फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bike caught fire outside petrol pump in Jalandhar of Punjab

पेट्रोल पंप के बाहर बाइक में आग लगी, बुझाने को फायर सिलिंडर मांगा तो बोले रुपये दो तभी मिलेगा

Mon, 25 May 2020 08:03 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 25 May 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
Bike caught fire outside petrol pump in Jalandhar of Punjab
बाइक में लगी आग।

श्री गुरु रविदास चौक के पास एचपी पेट्रोल पंप के बाहर एक बाइक में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग पेट्रोल पंप के बाहर लगी इसलिए बड़ा हादसा होने से बच गया। गुलशन निवासी आबादपुरा ने बताया कि वह मोटर साइकिल में पेट्रोल डलवाकर जब स्टार्ट करने लगा तब उसके इंजन से धुआं निकलने लग गया। 

विज्ञापन


उसने तुरंत समझदारी दिखाते हुए मोटर साइकिल को पेट्रोल पंप से बाहर लाकर मिट्टी डालनी शुरू कर दी। उसने पेट्रोल पंप से आग बुझाने वाला फायर सिलिंडर भी मांगा था लेकिन पंप वालों ने कहा कि इसके 800 रुपये दो तभी फायर सिलेंडर मिलेगा।
विज्ञापन


देखते ही देखते आग ने मोटर साइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद गुलशन ने पेट्रोल पंप से फायर सिलेंडर लिया और आग पर काबू पाया। गुलशन ने बताया कि वह लोन रिकवरी का काम करता है और यह मोटर साइकिल भी रिकवरी की थी, जिसमें आग लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed