{"_id":"6129438a95cf7d2ee766d676","slug":"big-update-related-to-haryana-home-minister-anil-vij-health","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिल विज की तबीयत से जुड़ा बड़ा अपडेट: हवाई जहाज में बैठने की वजह से फेफड़ों में आई सूजन, अभी पीजीआई में ही रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनिल विज की तबीयत से जुड़ा बड़ा अपडेट: हवाई जहाज में बैठने की वजह से फेफड़ों में आई सूजन, अभी पीजीआई में ही रहेंगे
Sat, 28 Aug 2021 01:30 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 28 Aug 2021 01:30 AM IST
सार
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज इन दिनों पीजीआई चंडीगढ़ में हैं। ऑक्सीजन स्तर अचानक घटने पर उन्हें यहां भर्ती कराया गया था। अब उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार है लेकिन अभी वह कुछ दिन और डॉक्टरों के सुपरविजन पर पीजीआई में ही रहेंगे। अनिल विज की तबीयत बिगड़ने की वजह हवाई सफर को बताया जा रहा है।
विज्ञापन
अनिल विज
- फोटो : Twitter : @anilvijminister
विस्तार
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की तबीयत कैसे बिगड़ी इसका खुलासा चंडीगढ़ पीजीआई में हुआ है। पिछले कई दिन से विज का ऑक्सीजन स्तर कम हो रहा है। वे सरकारी बैठकों और सचिवालय में ऑक्सीजन सिलिंडर लेकर जाते हैं। उनकी गाड़ी में भी इसका इंतजाम रहता है।
विज्ञापन
अनिल विज ने बातचीत में बताया कि डॉक्टरों से बात करने के बाद यह पता चला कि उनकी तबीयत कैसे बिगड़ी। पिछले दिनों वे हवाई जहाज में बैठ गए। उन्हें यह अंदाजा नहीं था कि हाई अल्टीट्यूट पर उनकी तबीयत बिगड़ जाएगी लेकिन जब वे जहाज से उतरे ऑक्सीजन कम हो गई। फेफड़ों को ऑक्सीजन लेने के लिए जहाज में अधिक काम करना पड़ा, जिसके कारण फेफड़ों में सूजन आ गई।
विज्ञापन
कई दिन तक उन्होंने अपने घर पर स्वास्थ्य लाभ लिया, जिसके बाद वे अंबाला अस्पताल में भर्ती हुए। बाद में जब ऑक्सीजन स्तर में सुधार नहीं हुआ तो विज ने चंडीगढ़ पीजीआई आने का निर्णय लिया। यहां आने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि तबीयत खराब होने का कारण क्या है। अब विज स्वस्थ हैं लेकिन तीन चार दिन अभी डॉक्टरों की सुपरविजन में यहीं गुजारने होंगे। लिहाजा वे अपने कार्यालय का काम भी करते जा रहे हैं और उपचार भी करवा रहे हैं।
विज्ञापन
जब फाइल चलेगी तभी तो सरकार चलेगी: विज
अस्पताल में फाइलें निकाल रहे अनिल विज का कहना है कि यह काम भी जरूरी है। उन्होंने अस्पताल में ही अपना कार्यालय बना लिया है। जरूरी फाइलों को अस्पताल मंगवा निकालते हैं। यहां मीडिया ने जब उनसे पूछा कि अस्पताल में काम क्यों करते हैं, तो उन्होंने जवाब दिया कि जब फाइल चलेगी तभी सरकार चलेगी।