फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   big tension in punjab bjp minister due to changes

असमंजस में पंजाब भाजपा के मंत्री, मुख्यालय से बनाई दूरी

Thu, 25 Feb 2016 12:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 25 Feb 2016 12:59 PM IST
विज्ञापन
big tension in punjab bjp minister due to changes

पंजाब भाजपा में बदलाव को लेकर असमंजस के चलते असमंजस चल रहा है, जिसके चलते पार्टी मंत्रियों ने अपने ही मुख्यालय से दूरी बना ली है। पिछले करीब छह महीने से कोई भी मंत्री नियमित तौर पर चंडीगढ़ स्थित पार्टी दफ्तर नहीं पहुंचा है। इतना ही नहीं, प्रदेश भाजपा प्रधान कमल शर्मा भी लंबे अरसे बाद मंगलवार को मुख्यालय पहुंचे।

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा में संगठन चुनाव की कवायद अगस्त-2015 से शुरू हुई थी। इसी के साथ चर्चाएं शुरू हो गई थीं कि प्रदेश नेतृत्व में बदलाव के साथ-साथ मंत्रिमंडल में भी बदलाव हो सकता है। उसी के बाद से मंत्री और पदाधिकारी असमंजस की स्थिति में थे। सभी के अंदर अपने सियासी भविष्य को लेकर असमंजस की स्थिति थी।
विज्ञापन


चारों मंत्रियों ने पार्टी मुख्यालय जाना ही बंद कर दिया। पार्टी द्वारा घोषित प्रोग्राम के मुताबिक चारों मंत्रियों को हर हफ्ते मंगलवार और बुधवार को चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय में बैठना था। उन्हें राज्यभर से आए वर्करों की समस्याएं सुननी थीं और उनके काम करवाने थे, लेकिन करीब छह महीने से कोई भी मंत्री नियमित रूप से मुख्यालय बैठा ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिल जोशी अपने हलकेअमृतसर में व्यस्त रहे तो सुरजीत ज्याणी फाजिल्का में मसरूफ रहे। भगत चुन्नी लाल स्वास्थ्य संबंधी कारणों केचलते बहुत ही जरूरी होने पर चंडीगढ़ आते हैं। उनका कामकाज भी उनके बेटे महिंदर भगत संभालते हैं। मदन मोहन मित्तल इस दौरान एक-दो बार जरूर पार्टी दफ्तर गए।

मंत्रियों की गैर मौजूदगी के चलते सूबे भर केवर्करों में काफी निराशा है। जिलास्तर पर तो उनकी सुनवाई है नहीं, प्रदेश स्तर पर मंत्री भी बात सुनने के लिए उपलब्ध नहीं होते हैं। करीब डेढ़ महीने पहले प्रदेश प्रधानगी को लेकर जबरदस्त जोड़-तोड़ शुरू हो गई।


उसके बाद से तो प्रदेश प्रधान कमल शर्मा भी पार्टी दफ्तर नहीं गए। लेकिन केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली द्वारा पंजाब की कमान संभालने के बाद शर्मा को ऑक्सीजन मिली। हाईकमान ने उन्हें साफ संकेत दे दिए कि फिलहाल पंजाब में कोई बदलाव नहीं होगा। इसके बाद शर्मा मंगलवार को मुख्यालय गए। उनके साथ जगतार सैनी, राकेश राठौर व सुभाष शर्मा भी थे। इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री दिनेश कुमार भी मुख्यालय पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed