{"_id":"5fff5cbe6c6ed21d63400b1d","slug":"big-statement-of-haryana-assembly-speaker-gian-chand-gupta-on-resignation-of-abhay-chautala","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष बोले- अभय चौटाला खुद बिना शर्त इस्तीफा सौंपे तभी होगा मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष बोले- अभय चौटाला खुद बिना शर्त इस्तीफा सौंपे तभी होगा मंजूर
Thu, 14 Jan 2021 02:22 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 14 Jan 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, इनेलो विधायक अभय चौटाला।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विधानसभा में इनेलो के इकलौते विधायक अभय चौटाला के सशर्त इस्तीफे को विधानसभा अध्यक्ष स्वीकार नहीं करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर बिना शर्त सौंपा गया इस्तीफा ही मंजूर किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने इनेलो विधायक अभय चौटाला के इस्तीफे पर स्थिति साफ कर दी है। अभय चौटाला ने किसान आंदोलन के समर्थन में विधानसभा अध्यक्ष को सशर्त त्यागपत्र भेजा था।
विज्ञापन
उन्होंने इस्तीफे में लिखा था कि अगर 26 जनवरी 2021 तक किसानों की मांगें नहीं मानी गईं तो उनका इस्तीफा स्वीकार किया जाए। इस पर बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अभय चौटाला का इस्तीफा अभी तक विधानसभा सचिवालय नहीं पहुंचा है। विधानसभा का नियम केवल दो लाइन में अपने सदस्यता से इस्तीफा देता हूं, यही लिखकर देने पर मान्य है। कोई कारण बताकर दिया गया इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
अभय चौटाला को खुद विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर त्यागपत्र देना होगा, तभी वह स्वीकार कर सकते हैं। गुप्ता ने कहा कि अभय चौटाला इस्तीफे के नाम पर केवल राजनीति कर रहे हैं। अगर उन्हें इस्तीफा ही देना है तो विधानसभा आकर बिना किसी कारण के उन्हें सौंपें।
विज्ञापन
पीएसी की बैठक में विधायकों के कार्यों का लिया जायजा
विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने बुधवार को विधानसभा में पीएसी की बैठक में विधायकों के कार्यों का जायजा लिया। गत वर्षों में पीएसी की बैठक में ही एसीएस प्रमोशन पर सवाल उठाए गए थे। जिससे अधिकारियों के प्रमोशन में दिक्कत आई। गुप्ता ने पंजाब सरकार द्वारा सभी नागरिकों को कोरोना वैक्सीन मुफ्त देने की घोषणा पर पंजाब की प्रशंसा की है।