फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Big statement of Anil Vij regarding relaxation in lockdown in Haryana

मंत्री अनिल विज बोले- एकदम से ढील हो सकती है घातक, बतौर गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री मुझे डर लग रहा

Mon, 04 May 2020 02:07 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 04 May 2020 02:07 AM IST
सार

  • सरकार के दुकानें खोलने के फैसले पर बोले अनिल विज
  • कहा सीएम का निर्णय अंतिम, लेकिन मुझसे किसी ने नहीं पूछा
  • एकदम से ढील दिए जाने का निर्णय हो सकता है खतरनाक

विज्ञापन
Big statement of Anil Vij regarding relaxation in lockdown in Haryana
गृह मंत्री अनिल विज - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने प्रदेश में ढील देने के फैसले पर सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि मुझे इस फैसले से डर लग रहा है। आज के दिन हरियाणा में 50 से अधिक संक्रमण के केस बढ़ गए हैं। ऐसे में सरकार सभी सेवाएं खोलने का फैसला कर रही है। मुख्यमंत्री ने जो निर्णय लिया है वह अंतिम है, लेकिन बतौर गृह मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर मुझे इस निर्णय से डर लग रहा है।
विज्ञापन


यहां वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से पत्रकारों से बातचीत में अनिल विज ने कहा है कि एक दम से ढील देना घातक साबित हो सकता है। एक तरफ तो हम दिल्ली का बार्डर सील कर रहे हैं। दूसरी तरफ प्रदेश में संक्रमण की संख्या अचानक बढ़ रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री की ओर से यह घोषणा की गई है कि बाजार खुलेंगे। सीएम साहब ने केंद्र सरकार से बातचीत के बाद ही यह निर्णय लिया होगा। मैं उनके निर्णय पर सवाल नहीं खड़ा कर रहा, लेकिन मुझे अपने स्तर पर डर लग रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अभी तक हमने जब भी ढील दी है, यह देखा है कि लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की अवहेलना की है। विज ने कहा कि इस तरह की घोषणा से पहले उनसे किसी ने कोई बात नही की है। यदि की होती तो मैं इसका विरोध करता। अभी इस तरह से ढील नहीं दी जा सकती। जब बाजार खुल गए तो कौन किसको रोक सकता है। अभी तो हमारे सामने बार्डर पर की गई सख्ती का नतीजा आना बाकी है। अभी तक तो सख्ती से पहले की गई आवाजाही के नतीजे ही सामने आ रहे हैं। लगातार हमारे डाक्टर और नर्सें संक्रमित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं अपनी भावना व्यक्त कर रहा हूं। जो छूट दी जा रही है, वह घातक हो सकती है। मुझे डर लग रहा है बतौर गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री मैं यह बात कह रहा हूं। दुकानें खोल रहे हैं, अच्छी बात है, लेकिन खोलने से मुझे डर लग रहा है।
- अनिल विज गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed