फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   big secret of indian hocket team captain padamshri sardara singh

पद्मश्री सरदारा सिंह का ये सच चौंका देगा आपको

Wed, 01 Apr 2015 07:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Wed, 01 Apr 2015 07:53 AM IST
विज्ञापन
big secret of indian hocket team captain padamshri sardara singh

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान पदमश्री सरदारा सिंह की स्टडी से जुड़ा एक सच आपको चौंका देगा। क्या आप जानते हैं कि सरदारा सिंह ने अभी तक ग्रेजुऐशन भी पास नहीं की। चार साल से वे इस कोशिश में हैं कि ग्रेजुऐशन कंप्लीट कर लें।

विज्ञापन


कोच बदलेव सिंह ने बताया कि सरदारा सिंह को ग्रेजुएशन के कुछ पेपर देने हैं। वह चार साल से ग्रेजुऐशन पूरी करने की सोच रहा है मगर एग्जाम के दिनों में कोई न कोई टूर्नामेंट आ जाता है जिससे वह पेपर नहीं दे पा रहा।
विज्ञापन


इस बार वीसी साहब से प्रार्थना करेंगे कि बाद में सरदार सिंह अपने बचे हुए पेपर दे सके। जिससे उसकी ग्रेजुएशन पूरी हो सके। ताकि उसका प्रमोशन डीएसपी से एसपी के पद पर हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा शिष्य पाकर हो गया धन्य

big secret of indian hocket team captain padamshri sardara singh

वहीं सरदारा सिंह के कोच बलदेव सिंह ने बताया कि सरदारा को पदमश्री मिलने की खबर से वह बहुत खुश हैं। सरदारा सिंह उनके प्रथम शिष्य हैं और जब शिष्य को कोई सम्मान मिलता है तो सीना गर्व से और फूल जाता है।

सरदारा सिंह ने जो उपलब्धि पाई है उससे वह बहुत खुश हैं इसस नौजवानों को प्रेरणा मिलेगी। अभी कुछ दिन पहले सरदारा सिंह उनसे मिला था बातचीत के दौरान उन्होंने उससे कहा था कि कभी भी जिंदगी में संतुष्ट नहीं होना हमेशा आगे बढ़ते रहना है। हॉकी को देश में ऊंचाइयों तक ले जाना है।

सरदारा सिंह को पदमश्री मिलने से परिवार में जश्न

big secret of indian hocket team captain padamshri sardara singh

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदारा सिंह को पदमश्री से सम्मानित किए जाने पर सरदार सिंह के गांव संतनगर में खुशी का माहौल है। परिजनों ने सरदारा सिंह को पदमश्री का सम्मान मिलने पर एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया और बधाई देने वालों के साथ बैठकर चाय पी।

सरदारा सिंह के पिता गुरनाम सिंह ने बताया कि उनको अपने बेटे पर नाज है उसने माता-पिता, गांव और देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि देश की बड़ी हस्तियां अमिताभ बच्चन, बादल साहब के साथ सम्मान मिलना बड़े ही गर्व की बात है। ऐसे में यह सम्मान का महत्व और बढ़ जाता है।

उन्होंने बताया कि अब तो सरदारा की उपब्धियों पर जश्न मनाने की आदत हो चुकी है वह कोई न कोई ऐसी उपब्धियां हासिल करता रहता है जिससे उनको बहुत गर्व होता है।

उन्होंने कहा कि यह सम्मान सरदारा सिंह का सम्मान नहीं बल्कि हर उस नौजवान का सम्मान है जो सरदारा सिंह जैसा बनना चाहता है। इस सम्मान से हॉकी के प्रति देश में उत्साह बढ़ेगा और नौजवानों को प्रेरणा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed