फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Big screen in Elante Mall for champions Trophy Final 2025

चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल: चंडीगढ़ के एलांते मॉल फ्री में देखें मैच, लगाई बड़ी स्क्रीन, गिल से शतक की उम्मीद

Sun, 09 Mar 2025 02:48 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 09 Mar 2025 02:48 PM IST
सार

चंडीगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए हरियाणा और पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ के नेक्सस एलांते मॉल में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच लाइव दिखाया जा रहा है। मैच के लिए लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। 

विज्ञापन
Big screen in Elante Mall for champions Trophy Final 2025
मैच ता लुत्फ उठाते दर्शक। - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच के महामुकाबले के लिए ट्राइसिटी में जबरदस्त उत्साह है। रविवार दोपहर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला शुरू हो गया है। भारत गेंदबाजी कर रहा है। वहीं, इस फाइल मैच के लिए दिखाने के लिए होटलों, क्लबों के साथ ही मार्केटों, मॉल में विशेष तैयारियां हो चुकी हैं। 

विज्ञापन


युवाओं को लोकल हीरो शुभमन गिल से टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल से शतक की उम्मीद है। वे इस समय पूरी फॉर्म में हैं। शहर के पूर्व भारतीय क्रिकेटर और युवा क्रिकेटरों का कहना है कि चैंपियंस ट्रॉफी जीतने में वे अहम भूमिका निभाएंगे। 
विज्ञापन


वहीं शहर के लोगों के लिए चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला देखने के लिए एलांते मॉल में सबसे बड़ी स्क्रीन 36x16 फीट स्थापित की गई है। यहां दर्शक इस रोमांचक मुकाबले का आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व क्रिकेटर दिनेश मोगिंया बोले- टॉप-4 का परफॉरमेंस देना जरूरी
चंडीगढ़ के रहने वाले और भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर दिनेश मोंगिया ने कहा, ‘रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है। फाइनल के लिए भारतीय टीम को शुभकामनाएं। लेकिन हमें न्यूजीलैंड टीम को हलके में नहीं लेना होगा। भारत को अगर चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल जीतना है तो टॉप 4 बल्लेबाजों को बेहतर खेल दिखाना होगा।


भारतीय टीम मुकाबले को जीतने में सक्षम : तानिया भाटिया
शहर की रहने वाली भारतीय महिला टीम की विकेट कीपर रहीं तानिया भाटिया ने उम्मीद जताई है कि टीम इंडिया एकजुट होकर इस फाइनल मुकाबले को जीतने में पूरी तरह से सक्षम है। इसके लिए मेरी और शहरवासियों की शुभकामनाएं भारतीय टीम के साथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed