फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Big revelation of ED in Dental Surgeon exam in Haryana

Haryana News: डेंटल सर्जन परीक्षा में ईडी का बड़ा खुलासा, 15 अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट से की गई थी छेड़छाड़

Thu, 09 Nov 2023 10:41 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 09 Nov 2023 10:41 PM IST
सार

डेंटल सर्जन भर्ती के लिए 13 नवंबर 2021 में लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। इस मामले में राज्य सतर्कता ब्यूरो ने 17 नवंबर, 2021 को एचसीएस नागर, शर्मा और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए विजिलेंस ने एचसीएस समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से कुल 3.30 करोड़ रुपये की बरामदगी हुई थी।

विज्ञापन
Big revelation of ED in Dental Surgeon exam in Haryana
प्रवर्तन निदेशालय।

विस्तार

हरियाणा में विवादित रही डेंटल सर्जन परीक्षा को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। परीक्षा में 15 अभ्यर्थियों की ओएमआर (ऑप्टिकल मार्क रिकॉगनेशन) शीट के साथ छेड़छाड़ की गई थी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इसके लिए एक फॉरेंसिक रिपोर्ट का हवाला दिया। ईडी ने पंचकूला कोर्ट में दायर एफआईआर में कहा है कि पूर्व उप सचिव अनिल नागर और बिचौलिया अश्विनी शर्मा खाली छोड़े गए गोलों को भरते थे। 

विज्ञापन


ईडी ने यह भी कहा कि एचपीएससी के उप जिला अटॉर्नी (डीडीए) गौतम नरियाला, सहायक जितेंद्र सिंह और स्टेनो सतपाल ने खुलासा किया था कि नागर रात आठ बजे के बाद सेवा आयोग के कार्यालय से निकलने के बाद भी ओएमआर शीट को स्कैन करना जारी रखते थे। वहीं, तलाशी के दौरान एचसीएस नागर की जेब से मिले कागज पर लिखे एचसीएस परीक्षा के 24 रोल नंबरों में से 15 अश्विनी शर्मा के मोबाइल फोन से बरामद डेटा से मिलते हैं। गौरतलब है कि डेंटल सर्जन भर्ती के लिए 13 नवंबर 2021 में लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। इस मामले में राज्य सतर्कता ब्यूरो ने 17 नवंबर, 2021 को एचसीएस नागर, शर्मा और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए विजिलेंस ने एचसीएस समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से कुल 3.30 करोड़ रुपये की बरामदगी हुई थी।

विज्ञापन

किराये पर ली थी स्कैनिंग मशीन

मैसर्स पारू डेटा सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड को एचपीएससी से ओएमआर शीट स्कैन करने का ठेका मिला था। शर्मा ने एचपीएससी के काम के लिए स्कैनिंग मशीन किराये पर ली थी। एचपीएससी कर्मचारियों ने ईडी को बताया कि स्कैनिंग से संबंधित काम के लिए अक्सर नागर आते थे। कर्मचारियों का दावा है कि स्कैनिंग प्रक्रिया के दौरान, शर्मा और नागर केबिन में अकेले बैठते थे और कई बार दरवाजा बंद हो जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed