फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Big relief to societies, extension date for conveyance deed

सोसाइटीज को बड़ी राहत, कन्वेयन्स डीड के लिए बढ़ाई तारीख

Thu, 02 Jan 2020 01:39 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Big relief to societies, extension date for conveyance deed
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन ने शहर में सोसाइटीज के लोगों को बड़ी राहत देते हुए कन्वेंस डीड के लिए एक महीने और तारीख बढ़ा दी है। इसके लिए प्रशासन की तरफ से बुधवार को आदेश जारी कर दिए गए। हालांकि लोग अभी भी प्रशासन की इस राहत से संतुष्ट नहीं है और उन्हें तीन महीने का समय देने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रशासन की तरफ से जारी किए गए इन आदेशों के साथ ही सोसाइटीज के लोग अब पुराने रेट्स पर ही कन्वेंस डीड करवा सकेंगे। पहले चर्चा चल रही थी कि प्रशासन द्वारा इन सभी स्कीम में संशोधन करके और रेट्स में बढ़ोतरी कर इस संबंध में नोटीफिकेशन जारी किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले सोसाटियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने यूटी एडवाइजर और डिप्टी कमिश्नर से मुलाकात की थी। लोगों ने मांग की थी कि कन्वेंस डीड करवाने के लिए उन्हें तीन माह और दिए जाने चाहिए। उस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सोसाइटियों के अन्य ट्रांसफर संबंधित मुद्दों पर बातचीत की थी। इस संबंध में वॉयस ऑफ सोसाइटीज के कन्वीनर एमएन शुक्ला ने बताया कि पहले 31 दिसंबर तक कन्वेंस डीड करवाने की लास्ट डेट दी थी, जिसे अब बढ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा कि पॉलिसी में रिव्यू करने की भी मांग कर रहे हैं, जबकि इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। इसमें रेट्स काफी अधिक है। इसमें अधिक पेनाल्टी का भी प्रावधान है, जो गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed