फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   big relief for Baba Ramdev on his controversial statement

बड़बोले बाबा रामदेव को मिली बड़ी राहत

Mon, 05 May 2014 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 05 May 2014 10:19 PM IST
विज्ञापन
big relief for Baba Ramdev on his controversial statement

योगगुरु बाबा रामदेव के समर्थन में सोमवार को कुछ दलित संगठन उतरे। सोमवार को एक पत्रकार वार्ता में अनुसूचित जाति वर्ग-ए महापंचायत हरियाणा, भारतीय धानक समाज, सेंट्रल वाल्मीकि सभा, जनजागृति संगठन, वूमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी हरियाणा, अखिल भारतीय वाल्मीकि समाज, लव-कुश सेना हरियाणा आदि संगठनों के प्रतिनिधियों ने बाबा रामदेव के खिलाफ प्रदर्शनों को कांग्रेस और बसपा का षड्यंत्र करार दिया।

विज्ञापन


इन संगठनों के पदाधिकारियों डॉ. स्वदेश किराड़, धर्मवीर डाबला तथा बृजेश वाल्मीकि ने कहा कि बाबा रामदेव तो असल में दलित हितैषी हैं। उन्होंने काला धन व भ्रष्टाचार के खिलाफ दिल्ली में जोरदार धरना प्रदर्शन किया था। उन्होंने इसका समापन दलित वर्ग के बच्चों के हाथों से जल ग्रहण करके किया था।

विज्ञापन

कांग्रेस और बसपा का षड्यंत्र

big relief for Baba Ramdev on his controversial statement

दलित नेताओं ने कहा कि बाबा रामदेव ने तो सिर्फ राहुल गांधी को सुझाव दिया था कि यदि वह दलित हितैषी हैं तो किसी दलित लड़की से शादी करके दलित वर्ग का सम्मान करें, ताकि देश में फैली जातिवाद की कुरीति का खात्मा हो सके।

इन नेताओं ने कहा कि बाबा रामदेव द्वारा बोले गए हनीमून शब्द पर कांग्रेस व बसपा राजनीति करने में लगी हैं, जबकि उनके मन में ऐसी कोई दुर्भावना नहीं थी। वह इसके लिए संपूर्ण दलित समाज से माफी भी मांग चुके हैं।

इन नेताओं ने एक बसपा नेता द्वारा रामदेव के सिर पर एक करोड़ रुपए का इनाम रखे जाने की भी निंदा की व कहा कि बसपा का असली चेहरा सामने आ गया है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री भगवती प्रसाद द्वारा बाबा रामदेव के पक्ष में दिया गया एक बयान भी जारी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed