फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Big negligence of Chandigarh Police, phone missing from store room

Chandigarh News: चंडीगढ़ पुलिस की बड़ी लापरवाही, मालखाने से गायब फोन

Tue, 27 May 2025 02:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Big negligence of Chandigarh Police, phone missing from store room
चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है, जिसमें एक महत्वपूर्ण मामले में बरामद किया गया फोन मालखाने से गायब हो गया है। यह मामला एक साल पुराने रिश्वत कांड से जुड़ा है। इसमें सीबीआई ने चंडीगढ़ पुलिस के दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया था। अप्रैल 2024 में अजय कुमार नाम के व्यक्ति ने सीबीआई में शिकायत दर्ज कराई थी कि सेक्टर-17 पुलिस थाने में उनके खिलाफ चेक चोरी की शिकायत दी गई थी।
विज्ञापन

जांच एसआई बलविंदर सिंह के पास थी, जिन्होंने उनसे एक लाख रुपये रिश्वत मांगी थी। दोनों पक्षों में 40 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। बाद में सीबीआई ने ट्रैप लगाकर बलविंदर सिंह और पीओ सेल के एएसआई हरमीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

सीबीआई ने एएसआई हरमीत सिंह के पास से एक आईफोन-5एस और टैब बरामद किया था, जिसे बाद में सेक्टर-17 पुलिस थाने को सौंप दिया गया था। अब आरोपी ने अदालत में अर्जी दाखिल कर अपना फोन वापस मांगा। जिसपर सीबीआई ने जवाब में बताया कि फोन पुलिस के कब्जे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन पुलिस ने बताया कि फोन मालखाने में नहीं है। अदालत ने संबंधित एएसआई वरिंदर चौहान को अदालत में पेश होने के लिए नोटिस भेजा, लेकिन वे पेश नहीं हुए। इसके बाद अदालत ने उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी कर दिए हैं। अदालत ने एसएसपी चंडीगढ़ को एएसआई वरिंदर चौहान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed