{"_id":"ed970eae4ab0b229b44ba3370f642431","slug":"big-loss-of-billions-to-indian-railway-due-to-haryana-jat-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपद्रव में दर्जन भर स्टेशन स्वाहा, रेलवे को 200 करोड़ का झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपद्रव में दर्जन भर स्टेशन स्वाहा, रेलवे को 200 करोड़ का झटका
सर्वेश कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 23 Feb 2016 02:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में जाट आंदोलन की हिंसा में जहां दर्जन भर स्टेशन जलकर खाक हुए, वहां इससे रेलवे को 200 करोड़ा का नुकसान हुआ, जबकि उत्तर भारत से होकर गुजरने वाली करीब 800 ट्रेनों का परिचालन तीसरे दिन भी ठप रहा।
विज्ञापन
हालात में मामूली सुधार होते ही एक बार फिर गन्नौर में गुड्स ट्रेन के तीन कंटेनरों में आग लगाए जाने के बाद हालात को काबू करना रेलवे पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया है। रेलवे के मुताबिक यात्री किराये सहित तमाम नुकसान से करीब 200 करोड़ रुपये का घाटा हो चुका है।
विज्ञापन
जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान शनिवार को पूरे दिन राजलु गढ़ी रेलवे स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर करीब दो हजार लोग प्रदर्शन करते रहे। इससे पहले ट्रैक को भी नुकसान पहुंचाया गया। जीआरपी के आईजी पीएस अहलावत के मुताबिक राजलु गढ़ी में ट्रैक को दुरुस्त कर लिया गया है, लेकिन गन्नौर में हालात उस वक्त एक बार फिर बिगड़ गए, जब उपद्रवियों ने तीन कंटेनरों को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
उत्तर रेलवे के सीपीआरओ नीरज कुमार के मुताबिक दिल्ली डिवीजन के कुल 11 रेलवे स्टेशनों पर आंदोलनकारियों ने आगजनी की है। इनमें झज्जर, बुढा खेड़ा, दीघल, जुलाना, पिलुखेड़ा, उचाना, किनाना और मछरौली सहित अन्य शामिल हैं।
सीपीआरओ के मुताबिक यात्री किराये, रेलवे स्टेशनों, ट्रैकों को हुए नुकसान सहित रेलवे को करीब 200 करोड़ का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि हालात को सुधारने में जीआरपी और रेलवे की तकनीकी टीमें जुटी हुई हैं।
सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता होंगे
पिछले दिनों पानीपत में हुए धमाके के बाद आंदोलन की आग में रेलवे के नुकसान को देखते हुए सुरक्षा इंतजामों को और पुख्ता किए जाने की दिशा में पहल की जाएगी।
रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक आंदोलनकारियों ने कई रेलवे स्टेशनों को निशाना बनाया, जिससे विभाग को करोड़ों का नुकसान पहुंचा है। इतना ही नहीं, यात्रियों के आवागमन में पेरशानी के अलावा ट्रेनों के कैंसिल होने की वजह से टिकट के मद में भी करोड़ों का नुकसान हुआ है।