फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Big disclosure in mobiles and Drug recovery from Burail Jail in Chandigarh

सुरक्षा में सेंध: बुड़ैल जेल में बाहर से फेंके गए थे मोबाइल और ड्रग्स, 12 सितंबर को बरामदगी में बड़ा खुलासा

Thu, 15 Sep 2022 05:24 PM IST
निवेदिता वर्मा संदीप खत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संदीप खत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 15 Sep 2022 05:24 PM IST
सार

बुड़ैल जेल की जिस दीवार के पीछे से कुछ समय पहले आरडीएक्स मिला था, उसी के आगे से मोबाइल और ड्रग्स जेल के अंदर फेंका गया था। जेल प्रशासन ने उसी जगह से उतने ही वजन का सामान अंदर फेंककर इस बात की तस्दीक भी की।

विज्ञापन
Big disclosure in mobiles and Drug recovery from Burail Jail in Chandigarh
बुड़ैल मॉडल जेल चंडीगढ़

विस्तार

चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल में तीन कैदियों से चार मोबाइल, चरस-गांजा और अफीम मिलने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सेक्टर-49 थाना पुलिस की पूछताछ में कैदियों ने बताया कि मोबाइल और ड्रग्स जेल के बाहर से अंदर फेंका गया था। पुलिस अब कैदियों के उस साथी की तलाश में जुट गई है, जिसने सामान को बाहर से अंदर फेंका। इस घटना से बुड़ैल जेल की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं क्योंकि कई कुख्यात अपराधी इस जेल में बंद हैं। 

विज्ञापन


खास बात यह है कि जेल की जिस दीवार के पीछे से कुछ समय पहले आरडीएक्स मिला था, उसी के आगे से मोबाइल और ड्रग्स जेल के अंदर फेंका गया था। जेल प्रशासन ने उसी जगह से उतने ही वजन का सामान अंदर फेंककर इस बात की तस्दीक भी की। इस दौरान सामान सेल नंबर 2 तक पहुंच गया। इससे यह बात पक्की हो गई है कि बाहर से आसानी से जेल के अंदर कोई भी सामान फेंका जा सकता है। फिलहाल जेल प्रशासन ने जंगल की तरफ जेल की दीवार के पास उस जगह को बंद करवा दिया है ताकि दोबारा वहां से कोई सामान न फेंका जा सके। 

विज्ञापन

12 नंबर सेल की छत पर गिरा था मोबाइल और ड्रग्स  

12 सितंबर को 12 नंबर सेल की छत पर बॉल बनाकर मोबाइल और ड्रग्स फेंका गया था। इसका खुलासा तब हुआ जब संतरी ने एक कैदी को सेल नंबर 12 की छत पर चढ़े देखा। संतरी ने पूछा तो कैदी परमजीत ने कहा कि उसके साथी ने मजाक में चप्पल फेंक दी थी। परमजीत ने चप्पल उठाकर संतरी के सामने नीचे फेंक दी ताकि उसे शक न हो जबकि मोबाइल और ड्रग्स से भरा लिफाफा सेल के पीछे फेंक दिया। उसके साथी कैदी कुलदीप और अतुल सामान उठाने के लिए जब सेल के पीछे पहुंचे तो संतरी ने दोनों को पकड़ लिया। तलाशी में परमजीत, अतुल और कुलदीप के कब्जे से चार मोबाइल फोन, 2.87 ग्राम चरस, 15.87 ग्राम गांजा और 1.84 ग्राम अफीम बरामद हुई थी। सूत्रों ने बताया कि कैदी जेल में जुगाड़ कर बल्ब, पंखे व तारों के सर्किट को चार्जिंग प्वाइंट बनाकर मोबाइल चार्ज करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले मिला था तंबाकू, पुलिस ने की थी डीडीआर दर्ज 

इस घटना से पहले जेल के अंदर खुले में जर्दा (तंबाकू) बरामद हुआ था। इस मामले में जेल प्रशासन ने पुलिस को शिकायत दी थी। सेक्टर-49 थाना पुलिस ने डीडीआर दर्ज की थी। सूत्रों ने बताया कि जेल प्रशासन को शक हो गया था कि जर्दा बाहर से फेंका गया है। जेल प्रशासन ने जेल के बाहर सीआरपीएफ की सुरक्षा और गाड़ियां लगाने के लिए अधिकारियों को लिखा है। जेल की दीवारों के बाहर कैमरे लगाने की भी प्रक्रिया चल रही है। बता दें कि बुड़ैल जेल में जगतार सिंह तारा, परमजीत सिंह भ्यौरा, लखविंदर लक्खा, गुरमीत सिंह और शमशेर सिंह जैसे खतरनाक आतंकवादी बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed