फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Big disclosure in fireman recruitment case in Chandigarh

फायरमैन भर्ती धांधली मामला: आरोपियों ने किया खुलासा- पांच से आठ लाख में हुई थी परीक्षा पास कराने की डील, एक सिपाही पर भी संदेह

Sat, 04 Jun 2022 01:17 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 04 Jun 2022 01:17 AM IST
सार

पुलिस ने लिखित परीक्षा के दौरान की गई अभ्यर्थियों की फोटोग्राफी को कब्जे में लिया है। तस्वीरों से पता चला है कि पकड़े गए अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा ही नहीं बल्कि लिखित परीक्षा भी किसी और ने दी थी। पुलिस उन आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
Big disclosure in fireman recruitment case in Chandigarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दमकल विभाग की भर्ती प्रक्रिया में धांधली का खुलासा हुआ है। रिमांड के दौरान आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि फायरमैन की भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से पांच से आठ लाख रुपये में डील की गई थी। इसमें लिखित और शारीरिक दोनों परीक्षा पास कराने की बात तय हुई थी। मामले में चंडीगढ़ पुलिस के एक सिपाही की भूमिका का भी पता चला है। 

विज्ञापन


पुलिस ने सिपाही को जांच में शामिल कर पूछताछ शुरू कर दी है। भर्ती प्रक्रिया में अब तक दूसरे की जगह शारीरिक परीक्षा दे रहे सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है। वहीं इनकी निशानदेही पर पुलिस दूसरे की जगह परीक्षा देने वाले संदिग्धों की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


बता दें कि नगर निगम दमकल विभाग में 364 नियमित पदों पर भर्ती कर रहा है। इनमें 300 फायरमैन, चार स्टेशन ऑफिसर और 60 चालकों के पद हैं। पीयू ने लिखित परीक्षा कराई थी। इसके बाद मई में शारीरिक परीक्षा कराई गई। सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन में फायरमैन पद की भर्ती के लिए 18 मई को दूसरे की जगह शारीरिक परीक्षा देते तीन फर्जी अभ्यर्थी पकड़े गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान फार्म पर लगे फोटो और हस्ताक्षर का मिलान नहीं हुआ। इसके बाद तीनों फर्जी अभ्यर्थियों की निशानदेही पर दो असली अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए अमन, विक्रम सिंह और आनंद असली अभ्यर्थी थे जबकि इनकी जगह हिसार निवासी विकास, कैथल निवासी विजय कुमार और झज्जर निवासी विनीत शारीरिक परीक्षा देने आए थे। इनमें से अमन, विक्रम, विकास, विजय, विनीत को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है जबकि आनंद अभी तक फरार है।

उधर, सेक्टर-43 निवासी नवीन कुमार ने मुख्य विजिलेंस अधिकारी को पत्र लिखकर इस भर्ती की लिखित परीक्षा पर भी सवाल उठाया था। उन्होंने पत्र में लिखा कि पेपर सीलबंद लिफाफे में नहीं थे। अभ्यर्थी मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर जा रहे थे। ओएमआर शीट भी तीन की जगह एक ही दी गई थी। लिखित भर्ती परीक्षा कराई पीयू ने थी। 

लिखित परीक्षा में भी गोलमाल, फुटेज में दिखे फर्जी अभ्यर्थी
पुलिस ने लिखित परीक्षा के दौरान की गई अभ्यर्थियों की फोटोग्राफी को कब्जे में लिया है। तस्वीरों से पता चला है कि पकड़े गए अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा ही नहीं बल्कि लिखित परीक्षा भी किसी और ने दी थी। पुलिस उन आरोपियों की तलाश में जुट गई है। आनंद, विक्रम, अमन और सुमित की जगह किसी और ने लिखित परीक्षा दी थी, यह फुटेज में स्पष्ट हुआ है। वहीं आनंद, विक्रम और अमन की जगह शारीरिक परीक्षा भी दूसरे लोगों ने दी थी। अमन की जगह प्रतीक उर्फ ईलू नाम के युवक ने लिखित परीक्षा दी थी। वह बीएसएफ में एएसआई पद की परीक्षा के दौरान भी दूसरे की जगह परीक्षा में बैठा था। वर्ष 2021 में उसे गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

आनंद का जीजा भी शामिल, बैंक की नौकरी छोड़ शुरू किया खेल
पुलिस को आनंद के जीजा सोमवीर की भी तलाश है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सोमवीर और मामले में संदिग्ध सिपाही का जीरकपुर स्थित सिंहपुरा लाइट प्वाइंट के पास एक हॉस्टल है। आनंद की जगह परीक्षा देने आया विनीत उसी हॉस्टल में ही रुका था। सोमवीर गुरुग्राम में एक बैंक में मैनेजर था। फर्जी अभ्यर्थियों के माध्यम से भर्ती परीक्षा पास करवाने का धंधा अच्छा लगा तो उसने बैंक की नौकरी छोड़ दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed