फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   big decision of haryana cabinet on engineers recruitment in electricity nigam

इंजीनियर्स की भर्ती को लेकर हरियाणा सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Wed, 29 Jun 2016 06:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 29 Jun 2016 06:01 PM IST
विज्ञापन
big decision of haryana cabinet on engineers recruitment in electricity nigam
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा सरकार ने सभी चार राज्य बिजली निगमों ने सहायक अभियंता (इलेक्ट्रिकल) के 133 पदों और सहायक अभियंता (सिविल) के आठ पदों को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अधिकार क्षेत्र से बाहर कर दिया है। इन पदों को साक्षात्कार के बिना केवल गेट परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर भरने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


यह निर्णय सरकार ने कैबिनेट की बैठक में लिया है। इन चार बिजली निगमों में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम और हरियाणा बिजली उत्पादन निगम लिमिटेड शामिल हैं। सभी मुख्य समाचार पत्रों में सार्वजनिक सूचना प्रकाशित कर भावी उम्मीदवारों को यह सूचित किया जाएगा कि हरियाणा बिजली निगमों में सहायक अभियंताओं (इलेक्ट्रिकल) और सहायक अभियंताओं (सिविल) की भर्ती आईआईटी रुड़की की ओर से साल 2017 के आरंभ में ली जाने वाली गेट परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन


यह भी बताया जाएगा कि सहायक अभियंता की भर्ती के लिए इच्छुक सभी पात्र व्यक्तियों को गेट परीक्षा 2017 देनी होगी। इसके लिए आईआईटी रुड़की की ओर से अगस्त, 2016 में विज्ञापन दिया जाएगा। यह नोटिस हरियाणा बिजली निगमों की वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाएगा। सरकार के मुताबिक कई कारण ऐसे रहे, जिसकी वजह से साल 2011-12 के बाद हरियाणा में इंजीनियरों की भर्ती नहीं हो सकी। अब डिपार्टमेंट बिना साक्षात्कार के इन इंजीनियरों की भर्ती करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed