फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Big decision: now there will be no unemployed, everyone will work

बड़ा फैसला: अब कोई बेरोजगार नहीं रहेगा, हर किसी को मिलेगी नौकरी

Thu, 01 Dec 2016 06:46 PM IST
सुरेंद्र दलाल/अमर उजाला, हिसार
सुरेंद्र दलाल/अमर उजाला, हिसार Updated Thu, 01 Dec 2016 06:46 PM IST
विज्ञापन
Big decision: now there will be no unemployed, everyone will work
डिजिटल मोड लेन-देन

हरियाणा में अब कोई भी पढ़ा-लिखा युवा बेरोजगार नहीं रहेगा। पीएम मोदी का मिशन पूरा करने के लिए सभी को नौकरी दी जाएगी। इन युवाओं को ट्रेनिंग देकर लोगों को लाइन छोड़ ऑनलाइन लेन-देन करने के लिए प्रेरित करने का काम दिया जाएगा।

विज्ञापन


बेरोजगार युवा बैंकों की लाइनों में खड़े लोगों को जागरूक करेंगे। प्रदेश के सभी जिलों के लिए आदेश जार किए गए हैं। हरियाणा सरकार ने बेरोजगार युवाओं को 9 हजार रुपये बेरोजगारी भत्ते का एलान किया था।
विज्ञापन


एक नवंबर से इसके लिए आवेदन भी लिए जा रहे हैं। जिले में अब तक 51 ग्रेजुएट बेरोजगार युवाओं का रिकॉर्ड सही पाया गया है। इन लोगों की फाइनल रिपोर्ट ओके मिलने के बाद सभी को एक दिसंबर से ट्रेनिंग के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरवार से बेरोजगार युवाओं को बैंक की ओर से ट्रेनिंग दी जाएगी। लघु सचिवालय के सभागार में एक सप्ताह का यह प्रशिक्षण होगा, इसके बाद यह ट्रेंड युवा बैंकों के बार खडे़ लोगों को जागरूक करेंगे। 

इसमें कैशलेस होने के लिए प्रेरित करेंगे। युवा बताएंगे कि लाइन छोड़ ऑनलाइन हो जाओ, जिससे लोगों को समय और धन दोनों की बचत होगी। ऑनलाइन सिस्टम में आप किसी भी समय कहीं से भी भुगतान कर सकते हैं। 

पहले खुद होंगे ट्रेंड फिर बताएंगे खासियत

Big decision: now there will be no unemployed, everyone will work
नोटबंदी

एक रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल 10 प्रतिशत से भी कम लोग कैशलेस सिस्टम को अपनाते हैं, जिसमें स्वाइप मशीन का उपयोग सबसे अधिक प्रचलन में है। सरकारी महकमों की बात करें तो बिजली निगम का बिल भुगतान करने में ऑनलाइन सिस्टम सबसे अधिक उपयोग हो रहा है। 

पहले खुद होंगे ट्रेंड फिर बताएंगे खासियत
युवाओं को बैंकों की ओर से ऑनलाइन बैंकिंग, इंटनेट बैंकिंग, स्वैप मशीन, मोबाइल एप, पेटीएम सहित अन्य सभी तरीके के बारे में जानकारी दी जाएगी। जिन विभागों की ओर से ऑनलाइन बिल भरने की सुविधा पहले से ही दी जा रही है, उनके बारे में बताएंगे। दूसरे चरण में यह युवा निजी संस्थानों को भी जागरूक करेंगे।

नवंबर में 51 ग्रेजुएट युवाओं के आवेदन सही मिले। इन लोगों ने बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन किया था। इन युवाओं को 100 घंटे काम के बदले 9000 रुपये दिए जाएंगे। एक दिसंबर से इनकी ट्रेनिंग शुरू हो जाएगी। ये युवा लोगों को कैशलेस सिस्टम, ऑनलाइन बैंकिंग के लिए प्रेरित करेंगे। - सुरेंद्र मोर, मंडल रोजगार अधिकारी हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed