फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Big blow to Congress Bhavya Bishnoi left party after Kuldeep Bishnoi

भव्य बिश्नोई ने कांग्रेस को छोड़ा: बोले- पार्टी का नेतृत्व सुसाइड मिशन पर, पिता के साथ हुआ विश्वासघात

Wed, 03 Aug 2022 03:50 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 03 Aug 2022 03:50 PM IST
सार

भव्य ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी निशाना साधा और कहा कि 2004 में भूपेंद्र हुड्डा ने चौधरी भजनलाल के श्रम का फल बेशर्मी से खाया है। 2005 से लगातार कांग्रेस पार्टी के वोट शेयर में गिरावट आई है। कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व 'सुसाइड मिशन' पर है। पिछले छह वर्षों में पार्टी नेतृत्व ने कुलदीप बिश्नोई के साथ विश्वासघात किया है।

विज्ञापन
Big blow to Congress Bhavya Bishnoi left party after Kuldeep Bishnoi
भव्य और कुलदीप बिश्नोई। - फोटो : फाइल

विस्तार

चार अगस्त को हरियाणा के दिग्गज नेता कुलदीप बिश्नोई भारतीय जनता पार्टी का दामन थामेंगे। उससे पहले बुधवार को उन्होंने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता को अपना इस्तीफा सौंपा। अब बिश्नोई परिवार कांग्रेस से आर-पार के मूड में है। पिता के इस्तीफे के बाद भव्य बिश्नोई ने भी कांग्रेस छोड़ने का एलान कर दिया। उन्होंने ट्वीट कर कांग्रेस के राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। भव्य ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी निशाना साधा और कहा कि 2004 में भूपेंद्र हुड्डा ने चौधरी भजनलाल के श्रम का फल बेशर्मी से खाया है। 2005 से लगातार कांग्रेस पार्टी के वोट शेयर में गिरावट आई है। कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व 'सुसाइड मिशन' पर है। पिछले छह वर्षों में पार्टी नेतृत्व ने कुलदीप बिश्नोई के साथ विश्वासघात किया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


कुलदीप ने भी हुड्डा को दी बड़ी चुनौती
कुलदीप बिश्नोई ने कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बड़ी चुनौती दी है। कहा कि मैंने उनकी चुनौती स्वीकार कर इस्तीफा दे दिया है। अब हुड्डा साहब मेरे या मेरे बेटे के खिलाफ आदमपुर से चुनाव लड़ें... यह मेरी चुनौती है। इससे पहले कुलदीप ने ट्वीट किया कि मुसाफिर कल भी था, मुसाफिर आज भी हूं, कल अपनों की तलाश में था, आज अपनी तलाश में हूं। कुलदीप बिश्नोई की निगाहें आदमपुर विधानसभा और हिसार लोकसभा सीट पर टिकी हैं। कुलदीप को भाजपा के भीतर खुद को स्थापित करने के लिए बड़ी लड़ाई लड़नी होगी। वह खुद के साथ ही अपने बेटे भव्य बिश्नोई के अलावा समर्थकों का राजनीतिक भविष्य हिसार और अन्य जिलों की कुछ विधानसभा सीटों पर सुरक्षित करना चाहते हैं। मगर वह कितना सफल होंगे, यह भविष्य के गर्त में छिपा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed