फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   big announcement to promote sports in haryana

यहां खेलों को बढ़ावा देने के लिए की गई बड़ी पहल

Tue, 25 Aug 2015 02:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 25 Aug 2015 02:32 PM IST
विज्ञापन
big announcement to promote sports in haryana

देश के एक राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए बड़ी पहल की जा रही है। अब इस राज्य के हर जिले में हर खेल का एक कोच होगा। बात हो रही है हरियाणा की। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने यह ऐलान किया है।

विज्ञापन


इससे प्रदेश में बिगड़ रहा कोच का अनुपात ठीक हो जाएगा। हर खेल के खिलाड़ियों को भी फायदा होगा। इसके लिए जल्द ही खेल विभाग में बड़े स्तर पर तबादले की तैयारी हो गई है।
विज्ञापन


जिन जिलों में एक खेल के एक से अधिक कोच हैं, उनका अन्य जिलों में तबादला किया जाएगा। इस संबंध में प्रत्येक जिले से रिपोर्ट तलब की गई है।

खेल मंत्री विज ने शुरू की बदलाव की तैयारी

big announcement to promote sports in haryana

खेल मंत्री अनिल विज ने हाल ही में सभी जिलों में कोचों की कमी दूरे करने की बात कही थी। अब उनकी योजना पर काम शुरू हो गया है। कोच की तुरंत भर्ती होने से रही। ऐसे में विभाग ने बीच का रास्ता निकाला है। विभाग का प्रयास रहेगा कि हर जिले में प्रत्येक खेल का कम से कम एक कोच जरूर तैनात किया जाए।

ध्यान रहे कि कुछ जिलों में एक ही खेल के 11 कोच तैनात हैं तो किसी जिले में एक भी कोच नहीं है। रोहतक में ऐसी ही स्थिति है, जहां रेसलिंग के 11 कोच तैनात हैं। इस स्थिति को देखकर ही खेल विभाग में कोचों के बड़े स्तर पर तबादले करने की तैयारी हो गई है।

शासन से जिलों में तैनात कोचों का ब्योरा मांगा गया है, जिसमें पूछा गया है कि जिले में किस खेल के कितने कोच तैनात हैं और वह कितने समय से वहां जमे हुए हैं। जिला खेल अधिकारी ओमपति मल्हान ने पुष्टि की कि विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर तबादले होंगे, जिसकी प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed