{"_id":"641f5a788ffb92beff0a7817","slug":"big-action-by-chandigarh-police-before-g-20-meeting-chandigarh-news-c-16-sml1026-97000-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: चंडीगढ़ पुलिस की जी-20 मीटिंग से पहले बड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: चंडीगढ़ पुलिस की जी-20 मीटिंग से पहले बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन
चंडीगढ़। जी-20 बैठक से पहले चंडीगढ़ पुलिस ने शनिवार को एक बार फिर शहर में अपराधियों की धरपकड़ के लिए व्यापक अभियान छेड़ा। आगामी 29 से 31 मार्च तक चंडीगढ़ में होने वाले जी-20 समिट को लेकर चंडीगढ़ पुलिस शहर भर में सुरक्षा हालातों का जायजा ले रही है। इसे लेकर शहर में कानून व्यवस्था का प्रबंध किया जा रहा है। इसके तहत विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है।
शनिवार को ईडब्ल्यूएस कॉलोनी, धनास और सेक्टर-52 स्थित कजेहड़ी में सुरक्षा के मद्देनजर विशेष अभियान चलाया गया। लगभग 100 पुलिसकर्मी इस चेकिंग का हिस्सा बने। विशेष चेकिंग के लिए छह टीमें गठित की गईं। इस दौरान 20 अपराधियों की पहचान की गई, जो चोरियों की वारदात में शामिल थे।
इनमें से पांच आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े। बाकी काम पर थे और कुछ चंडीगढ़ छोड़ चुके थे। सर्च ऑपरेशन के दौरान 46 वाहनों का सत्यापन किया गया। धनास की ईडब्ल्यूएस कॉलोनी, धनास प्रवेश और निकास पर दो नाके लगाए गए थे। इस दौरान सात वाहनों को जब्त किया गया और आठ के चालान किए गए।
विज्ञापन
कजेहड़ी में 13 वाहन किए जब्त
गांव कजेहड़ी में विशेष चेकिंग के दौरान छह नाके लगाए गए थे, ताकि कजेहड़ी को सील किया जा सके। इलाके की गहन जांच की गई। इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार की गई। कुल 62 वाहनों की जांच की गई। इनमें से 13 को जब्त किया गया। इनमें 12 टू-व्हीलर्स और एक ऑटो शामिल है। पांच ट्रैफिक चालान किए गए। 38 लोगों को राउंड-अप किया गया। 22 लोगों के 12 पर्चे काटे गए। दो का चारित्रिक सत्यापन भी किया गया। इसके अलावा वाहन चोरी, एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट और स्नैचिंग में शामिल जेल से छूटे 13 लोगों की वेरिफिकेशन की गई। सुबह 7 से 9 बजे तक चले अभियान का नेतृत्व एसडीपीओ सेंट्रल गुरुमुख सिंह ने किया। एसएचओ रोहित कुमार समेत सेंट्रल डिवीजन एसएचओ नरिंदर पटियाल और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।