फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   big accident in raipurani, 3 people dead, panchkula news

रमजान के महीने में बरसा कहर, हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

Fri, 02 Jun 2017 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 02 Jun 2017 09:52 AM IST
विज्ञापन
big accident in raipurani, 3 people dead, panchkula news
हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत
चंडीगढ़-देहरादून रोड पर वीरवार को सड़क हादसे में एक बाइक सवार की अपने दो बच्चों सहित मृत्यु हो गई। जबकि मृतक की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी अनुसार जिला पंचकूला के गांव आसरेवाली निवासी अकरम(30) अपनी पत्नी रसूलां व बच्चों डेढ़ वर्षीय आदिल और महज चार माह के कादिर के साथ नारायणगढ़ से अपने गांव की ओर आ रहा था। 
विज्ञापन


मौके  पर स्थित प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गांव दंदलावड के नजदीक रायपुररानी की ओर से जा रहे ट्रक ने अनियंत्रित हो अपने आगे जा रही एक कार में टक्कर मार दी और एकदम ओवरटेक करते हुए आगे निकलने की कोशिश की। इस दौरान सामने से आ रही बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर अकरम और उसकी बीवी व बच्चे नीचे गिर पड़े। इसके बाद ट्रक उन्हें कुचलता हुआ आगे बढ़ गया।
विज्ञापन


ट्रक की चपेट में आने से अकरम पुत्र कमालदीन और उसके दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी को भी हादसे में गंभीर चोटें आई हैं। मृतक अकरम रायपुररानी ब्लाक के गांव सुल्तानपुर में विवाहित था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

big accident in raipurani, 3 people dead, panchkula news
हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत
वहीं कार टक्कर लगने के बाद आगे जा रही एक रेहड़ी के ऊपर चढ़ गई। जिससे कार सवार के साथ-साथ रेहड़ी चालक भी घायल हो गया। रायपुररानी थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच शवों व घायलों को रायपुररानी अस्पताल पहुंचाया व आगामी जांच जारी है। 

गांव के लोगों ने खुलवाया रोजा, फिर शुरू हुआ उपचार
संयोगवश हिमाचल के नाहन क्षेत्र के नजदीक विक्रम बाग निवासी बुजुर्ग दंपति चंडीगढ़ पीजीआई से चैकअप करवाकर कार से वापस लौट रहे थे व मुस्लिम परिवार होने पर रमजान के माह में रोजा पर थे और दुर्घटना में घायल हो गए। सूचना मिलने पर आसपास गांव के मुस्लिम समुदाय से पहुंचे लोगों ने दुर्घटना स्थल पर ही रोजा खुलवाया, फिर उपचार शुरू करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed