फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bids for City One parking system will open today

Chandigarh News: आज खुलेगी सिटी वन पार्किंग सिस्टम की बोली

Fri, 02 Jan 2026 12:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Bids for City One parking system will open today
चंडीगढ़। चंडीगढ़ में एकीकृत और हाईटेक सिटी वन पार्किंग सिस्टम को लागू करने की दिशा में नगर निगम ने अंतिम रफ्तार पकड़ ली है। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत 2 जनवरी को टेक्निकल बिड खोली जाएगी। बिड खुलने के बाद पूरे प्रोजेक्ट का विस्तृत प्रेजेंटेशन मेयर के सामने रखा जाएगा जिसके बाद अंतिम मंजूरी मिलने की उम्मीद है। नगर निगम का लक्ष्य है कि 15 जनवरी से यह सिस्टम शहर में लागू कर दिया जाए।
विज्ञापन

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार सिटी वन पार्किंग सिस्टम को शहर की कुल 89 पार्किंगों में लागू किया जाएगा। इनमें से 73 पार्किंग पहले से पेड पार्किंग के रूप में संचालित हो रही हैं, जबकि शेष पार्किंगों को भी इसी एकीकृत सिस्टम से जोड़ा जाएगा। इस योजना पर बीते जुलाई से काम चल रहा है और अब इसे जमीन पर उतारने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

मासिक पास की दरें तय
नई व्यवस्था के तहत पार्किंग को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए मासिक पास की दरें भी तय कर दी गई हैं। पास जारी करने और पूरे सिस्टम के संचालन की जिम्मेदारी सरकारी बैंकों और कुछ चयनित निजी बैंकों को सौंपने पर सहमति बन चुकी है। यदि किसी कारण से बैंक संचालन के लिए आगे नहीं आते हैं, तो नगर निगम स्वयं इस सिस्टम को संचालित करेगा। 30 दिसंबर को प्रशासक के समक्ष प्रस्तुति के दौरान नगर आयुक्त ने बताया था कि सिटी वन पार्किंग सिस्टम से निगम को सालाना करीब 50 करोड़ रुपये की आय होने का अनुमान है। अधिकारियों के मुताबिक एकीकृत व्यवस्था से न सिर्फ राजस्व बढ़ेगा बल्कि पार्किंग को लेकर अव्यवस्था और मनमानी पर भी लगाम लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहिया वाहन: 250 रुपये प्रति माह

चारपहिया वाहन: 500 रुपये प्रति माह

एक नजर में सिटी वन पार्किंग सिस्टम
कुल पार्किंग: 89
पेड पार्किंग: 73
कार पार्किंग क्षमता: 16,030
अनुमानित मासिक आय: 1.05 करोड़ रुपये
मासिक खर्च: 70 लाख रुपये
वर्तमान पास: 8,000
नए सिस्टम में अनुमानित पास: 50,000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed