फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bid placed for one contract, then allotment of 8 shops will be cancelled

Chandigarh News: एक ठेके के लिए लगी बोली, फिर निरस्त होगा 8 दुकानों का आवंटन

Tue, 27 May 2025 02:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Bid placed for one contract, then allotment of 8 shops will be cancelled
चंडीगढ़। आबकारी विभाग ने सोमवार को 7वीं बार शराब के ठेकों की नीलामी रखी। इस दौरान महज एक ठेके के लिए बोली लगी। सेक्टर-22 बी के ठेके के लिए 3 करोड़ 51 लाख रुपये की बोली लगी। हालांकि 10 से ज्यादा ठेकों के नीलामी होनी थी लेकिन महज एक के लिए ही ई- टेंडर डाला गया था। चंडीगढ़ वाइन कॉन्ट्रेक्टर्स एसोसिएशन का कहना है कि आबकारी विभाग की लापरवाही और कुछ लोगों को फायदा देने के चक्कर में इस साल अभी तक ठेकों की नीलामी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


एसोसिएशन के प्रधान दर्शन सिंह कलेर ने बताया कि करीब 8 ठेकों का निरस्त कर दिया गया है। लोगों ने तय तारीख के अंदर पैसा जमा नहीं किया इसकी वजह से आवंटन रद्द किया जाएगा। 1 अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष शुरू हो गया है। करीब 56 दिन गुजरने के बाद भी नीलामी प्रक्रिया 100 फीसदी तक नहीं पहुंच पाई है। महज 15 दिन का पेमेंट कर कई लोगों ने 56 दिन तक ठेका चलाया है। मामलों में दुकानों का आवंटन निरस्त होने के साथ-साथ मुकदमा भी दर्ज कराना चाहिए।
विज्ञापन


21 मार्च को पहली बार नीलामी हुई
21 मार्च को साल के लिए 97 में से 96 ठेकों का ई-नीलामी की गई। इस दौरान 606 करोड़ रुपये की आमदनी हुई थी। हालांकि उसी समय इसका विरोध होने लगा था। इनमें से 48 ठेकों के लाइसेंस बाद में रद्द कर दिए गए। दूसरी बार 7 ठेकों का टेंडर निरस्त किया और अब तीसरी बार फिर 9 ठेकों का आवंटन निरस्त किया गया है। इस साल अब तक शहर में शराब के ठेकों के लिए 7 बार नीलामी हो चुकी है, बावजूद उसके अभी भी करीब 20 ठेकों की नीलामी होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यहां की दुकानों का आवंटन हुआ निरस्त


सेक्टर-9 की दो दुकान, सेक्टर-32 डी , सेक्टर-45, मनीमाजरा, मौलीजागरा, दरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article