{"_id":"64a08c47c96d015c9f0ebe87","slug":"bicycle-stolen-from-home-to-supply-drugs-case-registered-chandigarh-news-c-71-1-mli1003-2391-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: नशे की आपूर्ति के लिए घर से चुराई साइकिल, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: नशे की आपूर्ति के लिए घर से चुराई साइकिल, केस दर्ज
विज्ञापन
मोहाली। फेज-11 में एक वकील के घर से स्पोर्ट्स साइकिल चोरी हो गई। आरोपी की पहचान बबलू वासी गांव कंबाली के रूप में हुई है। वह नशे की आपूर्ति के लिए चोरी करता है। फेज-11 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता वकील युद्धवीर सिंह वासी फेज-11 ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 जून की शाम करीब तीन बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके घर के मेन गेट का ताला तोड़कर घर के बरामदे में खड़ी स्पोर्ट्स साइकिल चोरी कर ली। वह काफी समय तक साइकिल की तलाश करता रहा लेकिन नहीं मिली। वहीं, एक सीसीटीवी फुटेज में एक नीली कमीज पहना व्यक्ति गेट के अंदर आता और साइकिल ले जाते नजर आ रहा है।
साइकिल चोरी करके बेचता था आरोपी
शिकायतकर्ता वकील युद्धवीर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी में आरोपी नजर आने के बाद सभी को यह वीडियो और फोटो शेयर कर दी गई थी। किसी ने बताया कि आरोपी साइकिल समेत गांव कंबाली में घूम रहा है। मौके से जब उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह साइकिल छोड़कर फरार हो गया। यहां यह भी पता लगा कि आरोपी को घर से निकाला हुआ है। वह नशे की पूर्ति के लिए साइकिल चोरी कर बेचता था।