फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bicycle rally organized On World Bicycle Day in Chandigarh

Chandigarh: विश्व साइकिल दिवस पर रैली का आयोजन, मेयर अनूप गुप्ता ने साइकिल से लगाया आधे शहर का चक्कर

Sat, 03 Jun 2023 12:08 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 03 Jun 2023 12:08 PM IST
सार

मेयर ने कहा कि स्वस्थ हने के लिए सभी को साइकिल चलानी चाहिए। चंडीगढ़ में साइकिल ट्रैक मौजूद हैं, इसलिए लोग बिना मुख्य सड़क पर उतरे भी अपनी मंजिल तक साइकिल पर जा सकते हैं। शहर में साइकिलिंग को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से मेयर ने एक दिन पहले ही 'चिपकर' अभियान की शुरुआत की है।

विज्ञापन
Bicycle rally organized On World Bicycle Day in Chandigarh
चंडीगढ़ में साइकिल रैली का आयोजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व साइकिल दिवस के मौके पर शनिवार को नगर निगम और चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी की तरफ से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इसमें मेयर अनूप गुप्ता, नगर निगम की आयुक्त आनिंदिता मित्रा समेत नगर निगम के कई कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने सेक्टर-42 के कम्युनिटी सेंटर से साइकिल चलाना शुरू किया और करीब आधे शहर का चक्कर लगाया। 
विज्ञापन

    
यह भी पढ़ें: अमृतसर में हड़कंप: स्वर्ण मंदिर के पास बम रखने की सूचना, पूरे पंजाब में रेड अलर्ट, एक निहंग हिरासत में
विज्ञापन


मेयर ने कहा कि स्वस्थ हने के लिए सभी को साइकिल चलानी चाहिए। चंडीगढ़ में साइकिल ट्रैक मौजूद हैं, इसलिए लोग बिना मुख्य सड़क पर उतरे भी अपनी मंजिल तक साइकिल पर जा सकते हैं। शहर में साइकिलिंग को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से मेयर ने एक दिन पहले ही 'चिपकर' अभियान की शुरुआत की है। ये रिफ्लेक्टिव स्टिकर उन साइकिल चालकों के लिए बहुत उपयोगी होते हैं, जो अंधेरे में काम से आते हैं क्योंकि साइकिलों पर लगे ये स्टिकर गाड़ी चालकों को दूर से दिखाई दे जाते हैं। इससे हादसे कम होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




मेयर अनूप गुप्ता ने कहा कि इस अभियान से साइकिल चलाने वाले हमारे मजदूर सड़क पर ज्यादा सुरक्षित होंगे। बता दें कि नगर निगम की तरफ से "मेरा जीवन मेरा सुंदर शहर" अभियान भी चल रहा है। इसके अंतर्गत लोग 5 जून तक शहर के आरआरआर स्टोर पर घरेलू सामान दान कर सकते हैं। शहर के प्रत्येक वार्ड में सामुदायिक केंद्रों, सहज सफाई केंद्रों, धर्मार्थ संस्थानों, धार्मिक स्थलों या बाजार कल्याण संघों (एमडब्ल्यूए) की दुकानों पर 34 आरआरआर केंद्र स्थापित किए गए हैं। जहां लोग दान दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed