फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bibi Jagir Kaur said I will not join Akali Dal even if Sukhbir Badal comes home to persuaded

Punjab News: बीबी जागीर कौर का एलान- अगर सुखबीर बादल मनाने घर भी आए तो भी अकाली दल में नहीं जाऊंगी

Sun, 04 Jun 2023 10:33 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 04 Jun 2023 10:33 PM IST
सार

श्री अकाल तख्त साहिब की सिख समुदाय में मान्यता को लेकर भी जागीर कौर ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब सिखों का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था और पार्टी जत्थेदार का आदेश नहीं मानेगी तो आम लोग कैसे मानेंगे। अब जत्थेदार साहिबान भी सिखों से अपील कर रहे हैं कि लंबे समय से चले आ रहे राज को बदलने की जरूरत है।

विज्ञापन
Bibi Jagir Kaur said I will not join Akali Dal even if Sukhbir Badal comes home to persuaded
बीबी जागीर कौर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अकाली दल से अलग होकर शिरोमणि अकाली पंथ का गठन करने वाली शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की पूर्व अध्यक्ष बीबी जागीर कौर ने कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को एक परिवार और एक पार्टी से मुक्त कराना उनका लक्ष्य है। शिरोमणि अकाली पंथ के जरिए वह इस कार्य को अंजाम देंगी। उन्होंने कहा कि अब अगर सुखबीर बादल उनको मनाने घर भी आएंगे तब भी वह अकाली दल में नहीं जाएंगी। एसजीपीसी की पूर्व अध्यक्षा बीबी जागीर कौर रविवार को लुधियाना में एक शोकसभा में शामिल होने आई थीं।

विज्ञापन


इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को एक परिवार और एक पार्टी की ही चलती है। लोग अक्सर ऐसी बातें भी करते हैं कि एसजीपीसी का प्रधान एक बंद लिफाफे से निकलता है। परिवार ही बंद लिफाफे में लिखे नाम को तय करता है। इसके चलते एसजीपीसी की बदनामी हो रही है। इस प्रथा को बंद करना है। 
विज्ञापन


श्री अकाल तख्त साहिब की सिख समुदाय में मान्यता को लेकर भी जागीर कौर ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब सिखों का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था और पार्टी जत्थेदार का आदेश नहीं मानेगी तो आम लोग कैसे मानेंगे। अब जत्थेदार साहिबान भी सिखों से अपील कर रहे हैं कि लंबे समय से चले आ रहे राज को बदलने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंच प्रधानी लेंगे फैसला

बीबी जागीर कौर ने कहा कि आज सिखों की सुनवाई नहीं होती है क्योंकि परिवार ने राजनीति सबसे ऊपर रखी है। इसीलिए सिखों की मांग है कि एसजीपीसी को राजनीति से दूर रखा जाए। इन त्रुटियों को दूर करने के लिए ही उन्होंने सिख बुद्धिजीवियों से बातचीत कर शिरोमणि अकाली पंथ का गठन किया है। यह सिखों की आवाज बनकर काम करेगी। 



उन्होंने कहा कि इस संगठन में कोई अकेला फैसला नहीं लेगा बल्कि पंच प्रधानी फैसला लेंगे। जागीर कौर ने कहा कि शिरोमणि अकाली पंथ के पदाधिकारियों से बातचीत कर एसजीपीसी चुनाव की रणनीति तैयार की जाएगी इसके बाद ही फैसला कर आने वाले शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव में उम्मीदवारों को उतारा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed