{"_id":"573093ed4f1c1b9a0d9199ae","slug":"bhupinder-singh-hooda-manohar-lal-khattar-haryana-bjp-haryana-congress-haryana-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोबारा मुख्यमंत्री बना तो खट्टर को सिखाऊंगा 'राजनीति': हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोबारा मुख्यमंत्री बना तो खट्टर को सिखाऊंगा 'राजनीति': हुड्डा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 11 May 2016 12:26 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा
- फोटो : फाइल फोटो
सत्ताधारी दल के सियासी हमले झेल रहे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि अगर वे दोबारा सत्ता में आए तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को पूरे सम्मान के साथ वही स्थान देंगे, जो एक पूर्व सीएम को दिया जाना चाहिए। भाजपा और इनेलो की जुगलबंदी को सामने रखते हुए हुड्डा ने कहा कि इनलो इस समय मुख्य विपक्षी दल की भूमिका न निभाते हुए मुख्य सहयोगी दल की भूमिका निभा रही है।
वे किसी के खिलाफ शिकायती पत्र लिख कर नहीं देंगे, लेकिन यदि सरकार की आंखें खुली हैं तो यह भी जांच करवाए कि चौधरी देवीलाल ट्रस्ट को जमीन किन परिस्थितियों में दी गई। उन्होंने गुड़गांव में एक अखबार को अलॉट किए गए प्लॉट को लेकर भी इनेलो पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा की भाजपा सरकार इनेलो के इशारे पर काम कर रही है।
पत्रकारों से बातचीत में हुड्डा ने नेशनल हेराल्ड मामले में विजिलेंस एफआईआर को राजनीति से प्रेरित करार देते हुए कहा कि बीजेपी सरकार बदले की भावना से काम कर रही है, लेकिन इससे वह या कांग्रेस नहीं घबराएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (हुडा) एक स्वायत्त संस्था है और रिज्यूम्ड प्लॉट को दोबारा अलॉट करना कोई अनोखी बात नहीं है। उन्होंने अपने कार्यकाल में ऐसा कोई फैसला नहीं लिया गया, जिससे सरकारी खजाने को कोई नुकसान हो।
विज्ञापन
जांच से हम नहीं घबराते
सूबे की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए हुड्डा ने कहा कि वे इन जांचों से घबराने वाले नहीं हैं। सरकार में दम है तो एक साथ ही सारे बदले ले ले। एक-एक कर वार करने की जरूरत नहीं है।
दंगों केलिए भाजपा जिम्मेदार
प्रदेश में जाट आरक्षण आंदोलन में हुई हिंसा पर हुड्डा ने कहा कि प्रदेश की जनता को सब पता है कि आरक्षण आंदोलन की हकीकत क्या है। झूठ अगर तेज आवाज में बोला जाए तो वह सच नहीं हो जाता। सब जानते हैं दंगों के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। भाजपा चुनावी वादे भूल रस्सी को सांप बनाना चाहती है।