फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bhupinder Singh Hooda Challenge to Manohar Lal Khattar, BJP

फिर गरजे हुड्डा, खट्टर को दी चुनौती

Mon, 03 Nov 2014 02:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Mon, 03 Nov 2014 02:03 PM IST
विज्ञापन
Bhupinder Singh Hooda Challenge to Manohar Lal Khattar, BJP

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा पर तीखा वार करते हुए खट्टर सरकार को चुनौती दी है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि भाजपा ने सत्ता हथियाने के लिए जो वादे किए हैं, वे उन्हें पूरा करें, अन्यथा उनको जनता के सहयोग से वादे पूरे कराने आते हैं।

विज्ञापन


नई सरकार जनता को कुछ नया नहीं दे सकती तो कम से कम वह तो न घटाए जो कि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने दिया है। लोकतंत्र में हार-जीत संभव है और उन्होंने भी जनता का फैसला स्वीकार है। पूर्व सीएम हुड्डा रविवार को आईटीआई चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे।
विज्ञापन

फोटो खिंचवाकर दिखावा करते हैं भाजपाई

Bhupinder Singh Hooda Challenge to Manohar Lal Khattar, BJP

हुड्डा ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि आज भाजपाई हर काम को जैसे फोटो खिंचवाकर प्रदर्शित करने में लगे हैं, उन्होंने कभी ऐसा दिखावा नहीं किया। सभी कार्यों को अपना फर्ज समझकर किया है।

उन्होंने नई सरकार से उम्मीद जताते हुए कहा कि आज विकास की जो रफ्तार हरियाणा ने पकड़ी है, उसे धीमा नहीं होने दिया जाएगा। सम्मेलन में गन्नौर के विधायक कुलदीप शर्मा ने कहा कि भाजपा नेता स्वच्छता के नाम पर हाथ में झाडू़ लिए फोटो खिंचवाने का काम कर रहे हैं।

यह दिखावा ज्यादा समय तक नहीं चलने वाला। कांग्रेस कार्यकर्ता आने वाले समय में भाजपा का हरियाणा से सफाया करेंगे। सम्मेलन में विधायक जयतीर्थ दहिया, श्रीकृष्ण हुड्डा, जगबीर मलिक, जयवीर सिंह, पूर्व विधायक देवराज दीवान, विनोद धनखड़, भगत सिंह, प्रदीप गौत्तम, देवेंद्र कादियान मौजूद थे।

जनता का आभार जताने को सम्मेलन

Bhupinder Singh Hooda Challenge to Manohar Lal Khattar, BJP

सम्मेलन चुनाव में सोनीपत से 6 में से 5 सीटों पर जीत मिलने के बाद कार्यकर्ताओं का आभार जताने के लिए किया गया। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर, विधायक रणदीप सुरजेवाला और किरण चौधरी को छोड़ कर कांग्रेस के सभी विधायक मौजूद रहे।

सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी इसमें शामिल हुए। पूर्व सीएम ने कहा कि 6 में से पांच सीटों पर कांग्रेस की विजय पताका फहराने पर उनके पास लोगों का धन्यवाद करने के लिए शब्द नहीं है। वे सोनीपत निवासियों के कर्जदार हो गए हैं। आने वाले समय में जब भी मौका मिलेगा, वे यहां के लोगों का पूरा ख्याल रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed