तीन दिन में ही यूटर्न: CM विंडो की जिम्मेदारी फिर दयाल के पास, देवेंद्र सिंह के पास सिंचाई विभाग
तीन दिन पहले ग्रीवेंसिज सीएम विंडो का कार्यभार वापस लेकर सेवानिवृत्त आईएएस और मुख्यमंत्री के सलाहकार देवेंद्र सिंह को सौंप दिया गया था। मगर बुधवार को सीएम विंडो का कार्यभार भूपेश्वर दयाल को मिल गया है। देवेंद्र के पास सिंचाई विभाग का भी जिम्मा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा मुख्यमंत्री कार्यालय में तीन दिन बाद ही सीएम मनोहर लाल के ओएसडी भूपेश्वर दयाल को सीएम विंडो की जिम्मेदारी फिर से मिल गई है। इससे पहले 10 अक्तूबर को हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात अधिकारियों, सलाहकारों और ओएसडी के विभागों में अहम फेरबदल किया था। ओएसडी भूपेश्वर दयाल को कोई विभाग नहीं सौंपा गया था। उनसे ग्रीवेंसिज सीएम विंडो का कार्यभार वापस लेकर सेवानिवृत्त आईएएस और मुख्यमंत्री के सलाहकार देवेंद्र सिंह को सौंप दिया गया था। मगर बुधवार को सीएम विंडो का कार्यभार भूपेश्वर दयाल को मिल गया है। देवेंद्र के पास सिंचाई विभाग का भी जिम्मा है।
किसके पास कितने विभाग
मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डीएस ढेसी के पास पहले की तरह 12 विभागों के अलावा सीएमओ के ओवरआल प्रभारी, स्थापना सहित किसी को भी आवंटित नहीं किए गए विभागों का जिम्मा रहेगा। वी. उमाशंकर के पास मुख्यमंत्री कार्यालय में पहले 11 विभाग थे, जो अब बढ़कर 12 हो गए हैं। योगेंद्र चौधरी के पास अब तीन विभाग ही रह गए हैं। अमित अग्रवाल के पास पहले 13 विभाग थे, जो अब बढ़कर 14 हो गए हैं। केएम पांडुरंग पहले की तरह ही 14 विभाग देखते रहेंगे। मुख्यमंत्री के ओएसडी सुधांशु गौतम के बीते नौ सितंबर को आवंटित सभी छह विभाग बरकरार रखे गए हैं।
नीरज दफ्तुआर
नीरज दफ्तुआर दे चुके हैं इस्तीफा
मुख्यमंत्री के प्रिंसिपल ओएसडी नीरज दफ्तुआर भी अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं। लंबे समय से नीरज सीएमओ में अपनी सेवाएं दे रहे थे। हरियाणा सीएमओ में नीरज की एंट्री वर्ष 2014 में सरकार बनने के करीब 8 माह बाद हुई थी। इसके बाद उन्होंने सीएमओ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल का मीडिया संबंधित काम काज संभाला था। सीएमओ में जनसंपर्क विभाग का जिम्मा भी नीरज के पास था। मुख्यमंत्री के निकट होने के कारण वे उनके खास भी थे।