फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bhupendra Singh Hooda press conference in Chandigarh

भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले- अच्छे दिन न आए, न लाने का वादा करता हूं, खोए दिन जरूर लाऊंगा वापस

Wed, 24 Oct 2018 09:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 24 Oct 2018 09:45 PM IST
विज्ञापन
Bhupendra Singh Hooda press conference in Chandigarh
भूपेंद्र सिंह हुड्डा - फोटो : AmarUjala

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विधानसभा चुनाव को लेकर अपना रोडमैप और चुनावी एजेंडा सेट कर दिया है। हुड्डा चुनाव मैदान में किसी घोषणा पत्र के सहारे नहीं, बल्कि जनता के खोए हुए दिन वापस लाने के वादे के साथ उतरेंगे। हुड्डा ने बुधवार को चंडीगढ़ प्रेस क्लब में मीट द प्रेस कार्यक्रम के दौरान बेबाकी के साथ सवालों के जवाब दिए। हुड्डा ने कहा कि मोदी सरकार अच्छे दिन नहीं ला पाई, न ही वह अच्छे दिन लाने का वादा करते हैं, लेकिन जनता के खोए हुए दिन जरूर वापस लाऊंगा। उनके दस वर्ष के कार्यकाल में जनता खुशहाल थी।

विज्ञापन


 प्रदेश में सत्ता संभालने के बाद राज्य को हर क्षेत्र में एक बार फिर नंबर वन बनाएंगे। एसवाईएल के पानी की एक-एक बूंद लेकर रहेंगे। प्रकाश सिंह कमेटी की रिपोर्ट को लागू किया जाएगा। कांग्रेस की सरकार बदले की भावना से कोई काम नहीं करेगी। प्राथमिक जांच के बाद जिन मामलों जरूरी हुआ कार्रवाई की जाएगी। चूंकि, प्रदेश की भाजपा सरकार के शासनकाल में अनेक घोटालों के आरोप लगे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चुनाव कांग्रेस के किस लीडर की अध्यक्षता में लड़ा जाएगा, यह मुद्दा नहीं है। 
विज्ञापन


कांग्रेस एकजुट है, सब नेताओं का काम करने का अपना-अपना तरीका है, सभी पार्टी को मजबूत कर रहे हैं। भाजपा सरकार के चार साल के कार्यकाल से हर वर्ग परेशान है। किसान, जनता, नौजवान और महिलाओं केनेतृत्व में कांग्रेस अगला विधानसभा चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस में नेता सिर्फ राहुल गांधी और सोनिया गांधी हैं, बाकी पदाधिकारी हैं, बदलते-बनते रहते हैं। प्रदेश कांग्रेस में भजन लाल से बड़ा लीडर और कोई नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इवेंट मैनेजमेंट में गुजरे सरकार के चार साल : हुड्डा 
हुड्डा ने कहा कि सरकार ने चार साल इवेंट मैनेजमेंट में ही गुजार दिए। चिंतन, मंथन, समीक्षा, आयोजन, बिना परियोजना के भोजन के अलावा धरातल पर कुछ नहीं किया। इज ऑफ डुइंग बिजनेस में हरियाणा नंबर वन कैसे हो सकता है, जब निवेश ही नहीं आया। सरकार ने बदला-बदली और हैंडपंप इत्यादि की ही घोषणाएं की हैं, योजना नई कोई धरातल पर साकार नहीं हुई।


 कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के नाम पर एक नई ईंट तक नहीं लग पाई। सरकार कौन चला रहा, जनता के साथ वह भी आज तक नहीं समझ पाए। एचएसएससी में परचून की दुकान की तरह नौकरियां बिकीं। इनेलो और भाजपा फ्रेंडली मैच खेल रहे हैं। उन्हें कांग्रेस आती दिख रही है, इसलिए उस पर दोषारोषण करने में डटे हैं। नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला तो यहां तक आरोप लगा रहे हैं कि हुड्डा ने उनके घर में फूट करवा दी। हुड्डा ने कहा कि सरकार ने राजनीतिक द्वेष के चलते उनके खिलाफ ढींगरा कमीशन का गठन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed