{"_id":"b32cbac215c88bfc700ada6cda982a87","slug":"bhattl-road-show-stop-by-channi-complain","type":"story","status":"publish","title_hn":"चन्नी ने शिकायत कर रुकवा दिया भट्ठल का रोड शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चन्नी ने शिकायत कर रुकवा दिया भट्ठल का रोड शो
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Sat, 19 Apr 2014 02:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल स्टूडेंट यूनियन की तरफ से प्रचार कमेटी की चेयरपर्सन बीबी राजिंदर कौर भट्ठल व को चेयरमैन जगमीत बराड़ द्वारा निकाले जा रहे रोड शो को चुनाव आयोग ने रुकवा दिया। रोड शो के लिए कांग्रेस ने जिला चुनाव अधिकारी से परमिशन ही नहीं ली थी।
विज्ञापन
इस रोड शो की शिकायत शिअद के जिला प्रमुख गुरचरण सिंह चन्नी ने चुनाव आयोग से की थी। दरअसल हुआ यूं कि बीबी राजिंदर कौर भट्ठल खास तौर पर रोड शो में शरीक होने के लिए आई थी।
विज्ञापन
उनके साथ एनएसयूआई के प्रदेश के नेता भी थे। पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस के निकट रोड शो अभी शुरू ही हुआ था कि वहां से गुरचरण सिंह चन्नी अपनी गाड़ी में निकले और रोड शो में लंबी वाहनों की कतार देखी।
विज्ञापन
चन्नी ने तत्काल इसके बारे में जिला चुनाव अधिकारी के कार्यालय से पता करवाया तो पता चला कि कांग्रेसियों ने रोड शो की परमिशन ही नहीं ले रखी थी।
शिअद की तरफ से शिकायत की गई, जिसके बाद चुनाव आयोग के फ्लाइंग स्कवायड की टीम ने इस रोड शो को आधे रास्ते में ही रुकवा दिया।